6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में 385 करोड़ की नकदी जब्त

अधिकारियों ने दी जानकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी

सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी

हैदराबाद. तेलंगाना में गत नौ अक्टूबर को राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव संबंधी नकदी जब्ती का आंकड़ा 385 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने गुरुवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य में चुनाव तैयारियों और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है जिसके परिणामस्वरूप 385 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त एसी पांडे और अरुण गोयल के साथ तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इन राज्यों में इस महीने चुनाव होने हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के संबंधित मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और साथ ही पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित समकक्षों के साथ कई दौर की अंतर-राज्य बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 17 सीमावर्ती जिलों में 166 सीमा चौकियां स्थापित की गई हैं, इसके अलावा पड़ोसी राज्यों द्वारा 154 सीमा चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय के लिए डीजीपी कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 28 नवंबर से मतदान के दिन 30 नवंबर तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार ने ईसीआई अधिकारियों को बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सामान्य अपराध गतिविधियों में भी गिरावट आई है। डीजीपी ने कहा कि अब तक 182 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।