6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी गिरफ्तार

अन्य भी हिरासत में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी गिरफ्तार

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी गिरफ्तार

हैदराबाद. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद ए रेवंत रेड्डी और अन्य पार्टी नेताओं को मंगलवार को गन पार्क स्थित शहीद स्तूपम में प्रवेश करने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रेवंत रेड्डी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को पैसे और शराब के वितरण का सहारा लिए बिना चुनाव कराने को लेकर चुनौती जारी की थी तथा इस मामले पर प्रतिबद्धता जताने के लिए उन्हें एक बजे शहीद स्तूपम में पहुंचने का आग्रह किया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेवंत रेड्डी अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गन पार्क की ओर बढ़े। इसी दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुसार उन्हें शहीद स्तूपम में प्रवेश करने से रोक दिया। इस बीच पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस के साथ तनावपूर्ण गतिरोध उत्पन्न हो गया। बाद में पुलिस ने रेवंत रेड्डी तथा अन्य को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वाहन में ले जाया गया।