31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुलूस में नाचते हुए युवक ने जबरन पुलिस अफसर को चूमा, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Watch Viral Video: उत्सव में शामिल सभी लोग नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी तेलंगाना पुलिस ( Telangana Police ) के अधिकारी वहां पहुंचे और......
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
Watch Viral Video

जुलूस में नाचते हुए युवक ने जबरन पुलिस अफसर को चूमा, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

(हैदराबाद): हैदराबाद में एक चौकाने वाला वाक्या हुआ। नल्लाकुंटा इलाके में बोनालु उत्सव के जश्न मना रहे एक युवक ने मौके पर तैनात एक पुलिस अधिकारी को जबरन किस कर दिया। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक भानु (28 वर्ष) पर राज कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।


यह घटना रविवार की बताई जा रही है। हैदराबाद में बोनालु उत्सव मनाया जा रहा था। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सब इंस्पेक्टर महेंद्र भी इलाके के एक जुलूस में तैनात थे। उत्सव में शामिल सभी लोग नाचते—झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान भानु नामक युवक अचानक सब इंस्पेक्टर से गले मिलने लगा और फिर उसने सब इंस्पेक्टर को चूम लिया। झल्ला कर महेंद्र ने खुद को संभाला, युवक को काबू करने के लिए उन्होंने उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद भी युवक झूमता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में था। बताया जा रहा है कि भानु जो एक बैंक कर्मचारी है और मलकजगिरी का रहने वाला है। पीड़ित एसआई की शिकायत के आधार पर, स्टेशन हाउस अधिकारी ने आईपीसी 353 (सार्वजनिक कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया है। नल्लाकुंटा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मुरलीधर ने भी घटना और युवक को धरने की पुष्टि कर दी है।


बता दें कि 'बोनालु' एक स्थानीय लोक त्योहार है जिसे देवी महाकाली की पूजा के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर तेलंगाना में भक्त जगह जगह जुलूस निकालते हैं।

तेलंगाना की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:अस्पताल में टिक-टॉक बनाने की मिली बड़ी सजा