1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रीयल एक्सपो में आएंगी 200 नामी कंपनियां

इस आयोजन में 200 से अधिक स्टॉल पर देश में पिछले दो साल में तैयार हुई आधुनिक मशीनों को प्रदर्शित किया जाएगा। गोदरेज और ओसवाल जैसी बड़ी कंपनियां भी इस एक्सपो में शामिल होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Dec 2021, 12:49 PM IST

expo1.png

इंदौर. मध्य भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग एक्सपो का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक शहर में किया जाएगा। लाभगंगा परिसर में होने वाले इस आयोजन में 200 से अधिक स्टॉल पर देश में पिछले दो साल में तैयार हुई आधुनिक मशीनों को प्रदर्शित किया जाएगा। गोदरेज और ओसवाल जैसी बड़ी कंपनियां भी इस एक्सपो में शामिल होंगी।

हर वर्ष होने वाला यह आयोजन पिछले वर्ष कोरोना के चलते नहीं हो सका था। कुछ समय पहले तक स्थिति सामान्य रहने के चलते एक्सपो प्लान किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के इंदौर में भी होने की आशंका जिला प्रशासन जता चुका है। आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शनी में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

क्राईम रिपोर्ट-जानें महिलाओं के साथ किस जिले में हो रहे अधिक अत्याचार

एक्सपो का शुभारंभ 17 दिसंबर को सुबह 1 बजे

एक्सपो में कंपनियों के साथ कई प्रदेशों के उद्योगपति अपने उत्पाद लेकर आएंगे। एआइएमपी और इंडियन प्लास्टापेक फोरम के बैनर तले हो रहे एक्सपो का शुभारंभ 17 दिसंबर को सुबह 1 बजे किया जाएगा। एआइएमपी के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया एक्सपो से मालवा-निमाड़ क मैन्युफैक्चरिंग इकाइया सप्लायर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ट्रेडर्स को फायदा होगा। मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग ऑटो कम्पोनेंट, ऑटोमेशन एंड रोबोटिक से जुड़ी मशीनें प्रदर्शित की जाएंगी।

सील होंगे स्कूल-ऑमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, बच्चों पर विशेष ध्यान

एक्सपो में विजिटर का प्रवेश निशुल्क रहेगा
मध्य भारत के इस सबसे बड़े एक्सपो में विजिट करने वालों को प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें इस एक्सपो में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा, यहां वे आसानी से विभिन्न प्रकार की मशीनों को देखकर समझ पाएंगे कि उन्हें इससे क्या लाभ मिल सकता है, यहां पर इन कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो मशीनों के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देंगी, ताकि आपको भी इन मशीनों को चलाने से लेकर इनसे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी हो सके।