
गैस सिलेंडरों में गैस कम आ रही है
इंदौर. गैस सिलेंडरों में गैस कम आ रही है. कई एजेंसी संचालक ही उपभोक्ताओं को चूना लगा रहे हैं. ऐसा ही एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। जांच में सिलेंडरों में दो से तीन किलो गैस कम पाई गई तो 5 सिलेंडर की वाउचर लिमिट पर 80 सिलेंडर ब्लैक में बेचे जाना पाए गए। खाली सिलेंडर भी निश्चित संख्या से कम मिले। एजेंसी संचालक की यह काली करतूत ऑनलाइन रिकॉर्ड के भौतिक सत्यापन में सामने आई।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर एजेंसी क्वांटम ऊर्जा भारत गैस बिहाड़िया के गोदाम से 743 सिलेंडर व लोडिंग वाहन सहित 20 लाख से अधिक की जब्ती कर संचालक पर केस दर्ज किया है। माफिया अभियान के तहत 7 व 8 नवंबर को दो दिन तक चली जांच में यह मामला सामने आया।
ये सामग्री जब्त की है
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मोहन मारू ने बताया कि क्वांटम ऊर्जा भारत गैस एजेंसी द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडर के प्रदाय, भंडारण, स्टॉक भाव सूची बोर्ड का संधारण नहीं करने, बिना बिल वाउचर के सिलेंडर सप्लाई करने जैसी गंभीर अनियमितता पाई गई। इस पर जांच टीम में शामिल सहायक आपूर्ति अधिकारी आइपीएस सेंगर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा, मुबीना कादरी ने गोदाम में उपलब्ध 743 सिलेंडर, लोडिंग वाहन जब्त किया। इसका मूल्य 20 लाख 81 हजार 765 रुपए है। संचालक पर केस दर्ज किया है। एनराइज बाय सायाजी में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर का स्टॉक मिला है। गैस एजेंसी को कार्रवाई के लिए कहा है।
सामने आईं ये गड़बड़ी
1. टीम ने औचक निरीक्षण में गैस सिलेंडरों का वजन किया तो दो किलो से ज्यादा गैस कम पाई गई। गोदाम बंद मिलने पर प्रोपराइटर धरेश मंडलोई को बुलाकर जांच की गई। इसमें जून से अब तक का गैस सिलेंडरों का रिकॉर्ड नहीं मिला।
2.एजेंसी के ऑनलाइन रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन करने पर पता चला 19 किलोग्राम के 423 खाली व 47.5 किलोग्राम के 38 खाली सिलेंडर तय संख्या से कम थे। भरे हुए 5 किलोग्राम के 65 सिलेंडर कम मिले। खाली सिलेंडर 23 नग ज्यादा थे। एजेंसी द्वारा लोडिंग वाहन एमपी 09 जीएच 6206 में बिना बिल वाउचर के 38 नग ले जाना पाया।
3. यह भी सामने आया कि व्यावसायिक सिलेंडर के अधिकृत उपभोक्ता होटल एनराइज बाय सायाजी को जारी सर्विस वाउचर 5 सिलेंडर का है। इस पर एक ही बार में 80 सिलेंडर तक देना पाया गया। होटल में भी बड़ी संख्या में सिलेंडर मिले। यह संख्या गैस का प्रदाय एवं भंडारण होने से विस्फोटक विभाग के नियम के विरूद्ध भी है।
Published on:
11 Nov 2022 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
