2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 लाख वाहन चालकों को मिलेगी जाम से मुक्ति, व्यस्त सड़क पर बनेगा एलिवेटेड ब्रिज

4 लाख वाहन चालकों को मिलेगी जाम से मुक्ति, व्यस्त सड़क पर बनेगा एलिवेटेड ब्रिज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Pramod Mishra

•

Updated: 8 Sep 2024, 5:39 PM IST

2.2 किलोमीटर हिस्से को लेकर नई योजना पर बात, जाम की स्थायी समस्या से निजात दिलाने की कवायद

प्रमोद मिश्रा

ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन कई योजनाओंं पर विचार कर रहा है। इसमें सबसे व्यस्त व अधिकांश समय ट्रैफिक जाम मेें उलझने वाले मालवा मिल चौराहे से भमोरी चौराहा (न्यू देवास रोड) के बीच लोगों को राहत देने के लिए एलिवेटेड ब्रिज की संभावना तलाशना शुरू हो गया है। इस रास्ते पर प्रतिदिन 4 से 5 लाख वाहन निकलते हैं।

मध्य शहर यानी एमजी रोड, रीगल तिराहा आदि मुख्य शहर को पूर्व की कॉलोनियों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है न्यू देवास रोड। भंडारी ब्रिज अथवा लैंटर्न चौराहे से मालवा मिल चौराहे से पाटनीपुरा चौराहा, अस्था टॉकीज चौराहा होकर विजयनगर इलाके में पहुंचना इस क्षेत्र के लोगों के लिए प्रतिदिन की चुनौती है। इस रूट पर प्रतिदिन 4 से 5 लाख वाहन निकलते हैं। 100 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों का यह मुख्य रास्ता है। इसका विकल्प परदेशीपुरा चौराहा और बीआरटीएस भी है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल मालवा मिल से भमोरी के बीच ही होता है। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सड़क को 104 फीट चौड़ा किया गया, लेकिन अतिक्रमण, वाहनों की पार्किंग सड़क पर होने से जाम ही लगा रहता है।

सवा दो किमी का रास्ता पार करने में लगता है एक घंटा

मालवा मिल चौराहे से भमोरी चौराहा के बीच करीब सवा दो किमी के हिस्से में एलिवेटेड ब्रिज बनाने का प्रस्ताव आया तो इस पर काम शुरू हो गया। गूगल मैप सवा दो किमी की दूरी तय करने में 8 मिनट बताता है। दबाव के समय एक घंटा और कई बार ज्यादा समय लग जाता है। परदेशीपुरा चौराहा से बापट चौराहे की ओर जाने का भी सीधा रास्ता नहीं है। इस इलाके के लिए भी एलिवेटेड ब्रिज जैसे प्रस्ताव पर विचार हो रहा है।

एलिवेटेड ब्रिज ही अच्छा विकल्प

मालवा मिल से पाटनीपुरा होकर भमोरी चौराहे की ओर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है, जाम से यहां काफी परेशानी है। इस रास्ते के लिए एलिवेटेड ब्रिज का सुझाव दिया था जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। ब्रिज को लेकर जल्द फैसला संभव है।