27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा : महू के पास एक हजार फीट नीचे खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर

मृतक और घायलों को आर्मी, आपदा प्रबंधन की टीम और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 5 Jul 2018, 3:15 PM IST

car

बड़ा हादसा : महू के पास एक हजार फीट नीचे खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर

इंदौर/महू. महू-मंडलेश्वर मार्ग पर गुरुवार अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार एक हजार फीट नीचे खाई में गिर गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

मृतक और घायलों को आर्मी, आपदा प्रबंधन की टीम और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके बयान के बाद ही मामले का सही पता चल पाएगा।
जानकारी अनुसार मृतक रीवा निवासी हिमांशु पांडे रीवा, दोस्त उपेंद्र गारी और शशांक अग्रवाल दोनों निवासी जबलपुर के साथ जामगेट घूमने आए थे। यहां जामघाट के पास कार का संतुलन बिगड़ा और वे हजार फीट नीचे खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर यहां से गुजर रहे लोगों ने बडगोंदा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल और खाई को देखते हुए लोगों को निकालने के लिए आर्मी और आपदा प्रबंधन से संपर्क किया। सूचना के बाद सभी टीमें मौके पर पहुंची और जंगल में नीचे उतरकर ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को ऊपर लाया गया। यहां हिमांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जाचं में सामने आया है कि तीनों छात्र हैं और जिस कार से यहां आए थे उनका नंबर टैक्सी का आ रहा है। अभी हादसे के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सिर पर आई गंभीर चोट

डॉ. प्रवीण मिश्रा के अनुसार घायल शशांक और उपेंद्र को एंबुलेंस 108 से महू अस्पताल लाया गया था। हमें बताया गया कि उनकी कार खाई से गिर गई थी। दोनों के ही सिर पर गंभीर चोट आने के साथ ही शरीर के ज्यादातर हिस्से चोटग्रस्त थे। हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे महू से इंदौर रैफर कर दिया गया।