
,,
इंदौर. सीबाआई ने झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ कार्यवाई करते हुए एनटीपीसी के अधिकारियों के ठिकानों पर दस्तक दे दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इंदौर में ठेकेदार कुणाल राय के ठिकानों पर छापा मारा। एनटीपीसी मैनेजर शिवशंकर व्यास के साथ कुणाल की संलिप्तता के चलते उसके लेपटॉप और मोबाइल को खंगाल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इंदौर में शुक्रवार सुबह सीबीआइ की एमआइजी कालोनी में कुणाल राय के दफ्तर पर पहुंची थी और कुणाल की मौजूदगी में कार्यालय और घर की तलाशी ली गई थी। बताया जा रहा है कि हालांकि सीबीआई को कोई खास दस्तावेज नहीं मिले हैं। अब सीबीआइ जब्त कागजात, मोबाइल और लेपटाप की जांच कर रही है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक विंग पड़ताल कर रही है।
इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है आरोपी अधिकारी की शिकायत ठेकेदार के छोटे भाई ने ही अगस्त 2020 प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। ठेकेदार हिमांशु ने भी सीबीआई को एनटीपीसी अधिकारी शिवशंकर व्यास और उसकी पत्नी अंकिता के खिलाफ बयान दिया है। बयान में ठेकेदार ने कहा है कि ब्यास और उसकी पत्नी सप्लाई, ठेके और फाइलों सहित सभी काम के लिए रिशेवत की मांग करते थे।
सीबीआई ने इंदौर में नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन के तत्कालीन मैनेजर शिव शंकर व्यास, उनकी पत्नी और ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में लेपटॉप- मोबाइल की जांच के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।
Published on:
26 Jun 2021 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
