1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पतंग के शौक ने ली मासूम की जान, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

- पतंग के चक्कर में गई जान- घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था बच्चा- तार में पतंग फंसी निकालते समय हुआ हादसा- मामले की जांच में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jan 2023, 6:29 PM IST

News

पतंग के शौक ने ली मासूम की जान, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में पतंग के शौख के चलते एक मासूम बच्चे की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 11 वर्षीय बच्चा अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग की डोर हाई टेंशन लाइन के तार में फंस गई। ऐसे में आनन फानन में बच्चे ने हाई टेंशन लाइन में फंसी हुई पतंग को निकालने के लिए तारों की तरफ हाथ बढ़ा दिया। लेकिन, अचानक ही वो करंट की चपेट में आ गया।

हालांकि, ये घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था जिसके बाद पिछले 4 दिने से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, आज इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- ठंड ले रही जान : कंपकपाने वाली ठंड से युवक की मौत, अकड़ा हुआ मिला शव


दोस्तों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था पियूष

आपको बता दें कि, इंदौर के आजाद नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मूसा खेड़ी कॉलोनी में रहने वाले 11 वर्षीय पीयूष की हाई टेंशन लाइन में करंट लगने से झुलसने के कारण आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पीयूष अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। लेकिन अचानक ही उसकी पतंग हाई टेंशन लाइन के तारों में जा फंसी, जिसे निकालने के दौरान वो करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था। फिलहाल, बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कार्य कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- घर छोड़ने का बोलकर जंगल में ले गया दरिंदा, नाबालिग से की ज्यादती