4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट ले रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें…

सभी को उनका मकान मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 26 Jun 2022, 1:42 AM IST

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट ले रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट ले रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें...

इंदौर. सभी को उनका मकान मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) शुरू की थी। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) ने इसके तहत जो बिल्डिंगें बनाईं हैं उनकी हालत अभी से खराब होने लगी हैं। कई बिल्डिंग तो ऐसी हैं, जिन्हें पूरा हुए सालभर भी नहीं हुआ है, लेकिन उनमें कई दिक्कतें आ रही हैं। इन बिल्डिंगों में पानी रिसना बड़ी समस्या है। कई में तो दरारें भी आने लगी हैं। यही नहीं बिल्डिंग के कई हिस्सों में सीलन से भी लोग परेशान हैं।

नगर निगम (Indore Municipal Corporation) ने देवगुराडिया, बायपास सहित बडा बांगडदा की बिल्डिंगों में लोगों को फ्लैट सौंपना भी शुरू कर दिए हैं। इन्हें लेकर दावा किया गया था कि ये दूसरे बिल्डर्स की बिल्डिंगों से काफी अच्छी क्वालिटी की हैं। लेकिन जब लोग इनमें रहने लगे तो सच्चाई सामने आने लगी। हालत यह है कि बिल्डिंग में कई जगह पर अभी से ही लंबी-लंबी दरारें नजर आ रही हैं। प्लास्टर इतना घटिया लगा है कि वह हिलने लगा है। कई जगह पर लीकेज के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बिल्डिंग के सीवरेज लाइन और पेयजल लाइनों में लीकेज के साथ ही उनकी छतों से भी बरसात क दौरान पानी टपकने की समस्या रहवासियों को झेलना पड़ रही है। बिल्डिंग की अधिकांश दीवारें सीलन के कारण खराब हो चुकी हैं। यही नहीं बिल्डिंगों के परिसर में जो पेवर ब्लॉक लगाए गए थे वे भी धंसने लगे हैं, इस कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

तीन साल का मेंटेनेंस ठेकेदार के जिम्मेनगर निगम द्वारा बनाई जा रही इन बिल्डिंगों को बनाने का काम इसी साल पूरा हुआ है। टेंडर के मुताबिक 3 सालों तक इनका मेंटेनेंस ठेकेदारों को ही करना है।

निगम के अफसरों को हो रही शिकायतें

बताया जा रहा है कि यहां के रहवासी बिल्डिंगों को लेकर आ रही इन परेशानियों की शिकायतें निगम के अफसरों से कर रहे हैं। लेकिन काई हल नहीं निकाला जा रहा है।

कोई बड़ी समस्याएं नहीं हैं। जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका निराकरण करवा रहे हैं।

- महेश शर्मा, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम