
75 लाख का सोना मिला : एक चाय के चक्कर में लगी थी चपत
इंदौर. सोने-चांदी के व्यापारी को एक कप चाय पीना काफी महंगा पड़ गया, वह बस उतर कर चाय पीने गया, इतनी देर में सोने-चांदी के जेवरों से भरा बेग गायब हो गया था, पुलिस ने इस मामले में करीब 150 किलोमीटर तक नजर दौड़ाई तब जाकर परत-दर-परत मामले का खुलासा हुआ, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने चोरी की वारदात को ट्रेस करने के लिए करीब 150 किलोमीटर दूर तक के सीसीटीवी कैमरें खंगाले, जिसके आधार पर तीन आरोपियों को धर दबोचा है, बताया जा रहा है कि ये इंटरनेशनल गैंग के सदस्य हैं, जिनसे पूछताछ में अन्य कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।
75 लाख का 1 किलो 400 ग्राम सोना
चोरी की ये वरदात कुछ दिन पहले की है, जिसमें इंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थिति सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत आती है, बडऩगर के सोने-चांदी के व्यापारी मुदित जैन हर बार की तरह इस बार भी जेवर सप्लाय करने अलग-अलग शहरों और कस्बों में जा रहे थे, इसी दौरान एक ढाबे पर चाय पीने के लिए उतरे थे, वैसे ही आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर से भरा बेग गायब कर दिया, बताया जा रहा है कि उसमें करीब 1 किलो 400 ग्राम सोने के आभूषण थे, जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। मुदित जैन ने सिमरोल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तीन माह से रैकी कर रहे थे तीन बदमाश
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे पिछले तीन माह से रेकी कर रहे थे, व्यापारी की हर गतिविधि और आवाजाही पर ध्यान रखते थे, ऐसे में जैसे ही उन्हें मौका मिला वे सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अकरम पिता हसन खान, अतीक पिता हबीब खान निवासी नेपानगर और कमल सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है, ये तीनों आरोपी सलाउद्दीन गैंग से जुड़े हुए हैं।
Updated on:
11 Mar 2022, 10:50 AM IST
Published on:
11 Mar 2022, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.