11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड के साथ गुप्त मीटिंग कर रहा था प्रेमी, पहरेदारी कर रहा था दोस्त और तभी….

पहरेदारी कर रहे दोस्त को लड़की के परिजन और लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा, पुलिस के किया हवाले...

2 min read
Google source verification
indore.jpg

इंदौर में एक युवक को अर्धनग्न कर उसकी पिटाई किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस युवक की पिटाई की जा रही है उसका दोस्त उसे लेकर आया था। दोस्ती के चक्कर में युवक ऐसा फंसा की उसे पुलिस थाने की सैर करनी पड़ी है और लोगों की मार पड़ी वो अलग। मामला शहर के अन्नपूर्णा थाना इलाके वैशाली नगर का है। पुलिस ने पूरे मामले में युवक के खिलाफ 151 की धारा के तहत कार्रवाई की।

गुप्त मीटिंग कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका
पूरा मामला इंदौर के वैशाली नगर का है जहां एक युवक अपने दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था और उसका दोस्त बाहर पहरेदारी कर रहा था लेकिन तभी लड़की के परिजन आ गए। जिन्हें देखकर प्रेमी युवक तो भाग निकला लेकिन पहरेदारी कर रहे दोस्त को परिजन ने पकड़ लिया। शोर शराबा हुआ तो आस पास के लोग भी इकहट्ठे हो गए और फिर लोगों ने युवक को पकड़कर पहले तो उसकी अर्धनग्न कर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक की पिटाई का वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Horrible Incident : कार के सीट बेल्ट से बांधकर 25 किमी. तक घसीटा, बॉडी के उड़े चीथड़े

दोस्त के बहकावे में आया और थाने पहुंचा
भीड़ ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 151 की धारा के तहत कार्रवाई की है। युवक छात्र बताया जा रहा है और उसका यह भी कहना है कि वो अपने दोस्त के बहकावे में आ गया और उसके साथ बाइक पर बैठकर आया था। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों युवक रिश्ते में भाई हैं। फिलहाल युवती द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है और अगर युवती कोई शिकायत करती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देखें वीडियो- ऐसा क्या हुआ कि पापा को नहीं पहचान पाई बेटी !