ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में वित्तमंत्री अरुण जेटली बोले-
1. मध्यप्रदेश में विश्व स्तर की सुविधाएं हैं।
2. मध्यप्रदेश अब इंडस्ट्रीयल हब बन रहा है।
3. मध्यप्रदेश में यातायात के साधन बेहतर हैं।
4. मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है,यहां निवेश के लिए बेहतर माहौल है।
5. एमपी में कृषि दर दो अंकों में आंकी जा रही है।
6. मप्र 13 साल पहले बीमारू राज्य था। भाजपा सरकार में इसका विकास हुआ।
7. कृषि के क्षेत्र में भी मप्र में विकास हुआ।
8. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीएम के रूप में मानक स्थापित किया।
यह भी पढ़ें: #GIS 2016 : मुख्य अतिथि अरुण जेटली को 4 स्टार होटल में जगह नहीं, जानिए क्यों...दोपहर बाद
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू भी शामिल होंगे। विशाल मंच पर उद्योग जगत की करीब 100 हस्तियों को बैठाया जाएगा। इनमें
अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, शशि रुईया, बाबा रामदेव, योगेश्वर देवेश्वर, सुमित डालमिया, तुलसी तांती, केकेआर गुप्ता, अरुण नंदा, संजय किर्लोस्कर आदि शामिल रहेंगे। पार्टनर देश कोरिया, यूएई, यूके, सिंगापुर व जापान के मंत्रियों के साथ ही वहां के उद्योगपति, राजदूत भी आएंगे। रविवार को समापन में सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समिट को लेकर रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। बताया जाएगा कि समिट के दौरान हुए एमओजी में से करीब 15 प्रतिशत साढ़े 3 लाख करोड़ के निवेश का काम चल रहा है। 80 हजार करोड़ का निवेश पूरा भी हो चुका है। समिट के दौरान यह भी प्रदर्शित किया जा रहा है कि जहां वर्ष 2004-05 में उद्योगों में 53,283 करोड़ का निवेश हुआ था, वहीं वर्ष 2014-15 में बढ़कर यह 1,14,467 करोड़ का हो गया है, जो प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
क्या रहेगा खास:- आज 10 बजे शुभारंभ, कल 1 बजे समापन- 22 अक्टूबर 2016: सुबह 10 से 1 बजे तक-समिट का शुभारंभ
- सेक्टोरियल सेमिनार (दोपहर 2 बजे से)
- ईएसडीएम - विकास व रोजगार की संभावनाएं और चुनौतियां
- पैनल चर्चा - टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज- रोजगार व निर्यात, मप्र में उद्योग
- सायं 3.30 बजे से : स्वास्थ्य सेवाएं मप्र में, खाद्य प्रसंस्करण, मप्र में ऑटोमोबाइल
23 अक्टूबर 2016: सुबह 9.30 से 11.45 बजे तक- जीएसटी, कंपनी लॉ व इज ऑफ डुइंग पर सेमिनार
- पैनल चर्चा - निर्यात की संभावनाएं, नवकरणीय ऊर्जा पर सेमिनार, स्मार्ट नगरीय अधोसंरचना विकास और फाइनेंस
- दोपहर 1 बजे ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का समापन होगा।
यह भी पढ़ें: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : तीन देशों के ही होंगे सेशनदेश के टॉप 50 रईसों में से दस आज इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए फोब्र्स द्वारा घोषित टॉप-50 रईसों में 10 धनकुबेर इंदौर आ रहे हैं। सीईओ कॉनक्लेव के बाद मिले प्रारंभिक रुझान के अनुसार सभी ने दोनों हाथ खोलकर प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है। देश के तीसरे अमीर हिंदुजा बंधुओं को इंदौर इतना पसंद आया कि हाथोंहाथ ही यहां प्लांट लगाने की घोषणा कर दी। देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के हिंदुजा ग्रुप की पसंद बने इंदौर में दुनिया में अपने व्यावसायिक माहौल का डंका बजाया है।
यह भी पढ़ें: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : किआ से करार को बेकरार सरकार
हिंदुजा ग्रुप:गोपीचंद हिंदुजा
फोर्ब्स रैंकिंग : 3
वर्थ : (1.01 लाख करोड़ रुपए)
--------------------------------------------