
इंदौर। (Gold Rate in indore) धातुओं की कीमत में तेजी का असर भारत के सराफा बाजार पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को सोने के भाव में आंशिक तेजी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत कम हो गई। यही भाव शुक्रवार को दोपहर तक रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सराफा बाजार इंदौर में सोना-चांदी की कीमतों में मंदी का रुख रहा। यहां ( Gold Rate in indore Today 26th March 2021) सोने के भाव 46360 से 46475 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 65750 से 66100 रुपए किलो के भाव पर आ गई।
इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी (99.50) 46400 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी (एसए) 65875 रुपए प्रति किलो और चांदी का सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
भोपाल सराफा बाजार की बात करें तो 25 मार्च 2021 को 23 कैरेट सोने का भाव 46,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। जबकि 22 कैरेट सोना 45,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। इसके अलावा चांदी (टंच) 66,000 रुपए प्रति किलो और चांदी (पाट) 66,500 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
भोपाल सराफा बाजार
| ग्राम | 22 कैरेट | 23 कैरेट |
| 1 ग्राम | 4547 | 4675 |
| 8 ग्राम | 36376 | 37400 |
| 10 ग्राम | 45750 | 46,750 |
7 माह में 11,400 रुपए कम हुए भाव
सोने के दामों में गिरावट का दौर जारी है। 7 अगस्त 2020 को जेवराती सोने की कीमतें 58 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। अब सात माह बाद मार्च में दाम करीब 11,400 रुपए (प्रति दस ग्राम) घटकर 46,600 रुपए पर पहुंच गए हैं। आगामी सीजन में बाजार में सोने की सामान्य मांग से 20 फीसदी अधिक ग्राहकी देखने को मिलेगी। क्योंकि 1 अप्रैल से सोने पर कस्टम ड्यूटी 12.5 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगी। देश में अभी सोने की कीमतों पर 12.50 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी और 3 फीसदी जीएसटी लगता है। ज्वेलर्स अपनी शर्तों पर मेकिंग चार्ज भी लेते हैं।
ऐसे गिरते गए दाम
| 7 अगस्त 2020 | 58,000 |
| 1 सितंबर 2020 | 51,000 |
| 2 अक्टूबर 2020 | 51,300 |
| 4 नवंबर 2020 | 52,600 |
| 3 दिसंबर 2020 | 50,800 |
| 4 जनवरी 2021 | 52,000 |
| 3 फरवरी 2021 | 49,800 |
| 24 मार्च 2021 | 46,600 |
| (दाम प्रति 10 ग्राम) |
यह निवेश का अच्छा समय
मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के सचिव संतोष सर्राफ कहते हैं कि बाजार कस्टम ड्यूटी घटने का इंतजार कर रहा है। पिछले दो साल से जबरदस्त रिटर्न देने वाले सोने की चमक साल 2021 में पीकी पड़ गई है। यह निवेश का अच्छा समय है।
Updated on:
25 Mar 2021 09:34 pm
Published on:
26 Mar 2021 07:10 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
