5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहना के बाद ‘लाड़ली बेटी’, लड़कियों को 4 हजार रुपए देगी सरकार

एमपी की लाड़ली बहना योजना की देशभर में चर्चा होती है। इस योजना में राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दे रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जोरदार जीत में भी इस योजना को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। बहनों के बाद राज्य सरकार अब लाड़ली बेटियों की सुध ले रही है।

2 min read
Google source verification
ladli.png

बहनों के बाद राज्य सरकार अब लाड़ली बेटियों की सुध ले रही

एमपी की लाड़ली बहना योजना की देशभर में चर्चा होती है। इस योजना में राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दे रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जोरदार जीत में भी इस योजना को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। बहनों के बाद राज्य सरकार अब लाड़ली बेटियों की सुध ले रही है।

यह भी पढ़ें: बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा

लाड़ली बहना की तरह ही प्रदेश में अब लड़कियों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है। इस योजना में महिलाओं की तरह प्रदेश सरकार लड़कियों को भी नकद राशि देगी। लड़कियों को यह राशि शहरों में रहकर पढ़ाई के लिए दी जाएगी। प्रदेश का जनजातीय विभाग यह योजना तैयार कर रहा है। राज्य के आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री विजय शाह ने भी इसकी तस्दीक की है।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, 20 जनवरी तक नहीं लगेंगे सुबह के स्कूल

दरअसल राज्य सरकार ने प्रदेश में आदिवासी लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया है। आदिवासी बहुल राज्य की वनवासी इलाके में रहनेवाली छात्राओं को पढ़ाई के लिए शहर आना पड़ता है। यहां प्राय: सरकारी होस्टलों में उन्हें जगह नहीं मिलती जिसके कारण कई छात्राओं को वापस लौटना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

आदिवासी छात्राएं पैसों के अभाव में पढ़ाई नहीं छोड़ें, इसके लिए उन्हें राशि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत आदिवासी लड़कियों को पढ़ाई के लिए शहर में रहने के लिए मकान का किराया दिया जाएगा। लाड़ली बहनों की ही तर्ज पर इन आदिवासी लड़कियों को नकद राशि दी जाएगी। दो आदिवासी छात्राओं को 4 हजार रुपए देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

संभागीय बैठक में इंदौर आए मंत्री विजय शाह ने बताया कि राज्य सरकार आदिवासी लड़कियों को पढ़ाई के लिए शहर में रहने के लिए किराया देने का प्रस्ताव बना रही है। दो आदिवासी बच्चों को 4 हजार रुपए देने का प्रस्ताव है। जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अफसरों से आदिवासी बच्चों को जल्द नौकरी मिलने की योजना बनाने को भी कहा।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त