9 महीने पहले युवक की गोली लगने से मौत, हाई कोर्ट ने दिए फिर से जांच के आदेश
इधर, इंदौर के छत्रीपुरा थाने से जुड़े करीब 9 महीने पुराने युवक की गोली लगने से मौत के मामले में एक बार फिर से जांच होगी। मृतक के भाई द्वारा हाई कोर्ट (Indore High Court) में दायर याचिका पर जस्टिस विजय कुमार शुक्ला ने पुलिस कमिश्नर को एक महीने में फिर से जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। पुलिस कहानी के अनुसार युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी, जबकि उसके परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।