16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोप में मनाया हनीमून, लौटकर बहन के साथ मिलकर उड़ा ले गई पति के 50 लाख

हाईप्रोफाइल केस : शादी के 3 महीने बाद 50 लाख की ज्वेलरी लेकर पत्नी बहन के साथ मिलकर फरार..

2 min read
Google source verification
indore_news.jpg

इंदौर. शादी के तीन महीने बाद ही घर से पत्नी के 50 लाख के जेवरात लेकर भागने के हाईप्रोफाइल मामले में नया खुलासा हुआ है। मामला इंदौर का है जहां लसूड़िया इलाके के एक कारोबारी ने पत्नी के खिलाफ 50 लाख के जेवर लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में जेवरात लेकर भागने और घर का माहौल बिगाड़ने में व्यापारी की पत्नी की बहन का मुख्य रोल रहा और उसने ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा भड़काने का काम किया था। व्यापारी ने करीब 3 महीने पहले ही यूपी की रहने वाली युवती से दूसरी शादी की थी।

यूरोप में मनाया था हनीमून
लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले नितेश सिंघानिया दाल के बड़े कारोबारी हैं। उनकी शादी 3 मई 2022 को रुचि शर्मा निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश के साथ हुई थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी और दोनों ने पहले लव मैरिज की थी और उनका तलाक हो गया था। दोनों की पहचान मेट्रोमोनियल साइड पर हुई थी और फिर दोनों के बीच करीब एक साल तक बातचीत होती रही और बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और फिर 3 मई 2022 को परिवारवालों की रजामंदी से शादी कर ली। शादी के बाद पति नितेश पत्नी रूचि को हनीमून मनाने के लिए यूरोप भी ले गया था।

यह भी पढ़ें- विवादों में ऋतिक रोशन, एड में महाकाल की थाली मंगवाने पर मचा बवाल

बीवी की बहन ने किया भड़काने का काम
18 अगस्त को कारोबारी नितेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि पत्नी रूचि व उसकी बहन मिया 50 लाख के जेवरात से भरा बैग लेकर भाग गए हैं। नितेश ने बताया कि जब से वो हनीमून से लौटे हैं तब से ही उनकी पत्नी की बहन मिया ने उनके व पत्नी के बीच झगड़ा कराना शुरु कर दिया था। 23 जुलाई को मिया ने मुझे, मेरी मां व पिता को मैसेज कर लिखा कि तुम अपने होने वाले बच्चे को मारना चाहते हो। जिसे लेकर मैंने पत्नी रूचि से बात की थी तो उसने बात को नजर अंदाज करने के लिए कहा था लेकिन 14 अगस्त की शाम अचानक पत्नी ने मुझसे पैतृक जेवरातों के बारे में पूछा और झगड़ा करने लगी। उसने मां औऱ पिता से भी झगड़ा किया और इसी बीच पुलिस घर आ गई, पुलिस को भी सूचना उसकी बहन मिया ने ही दी थी।

ये भी पढ़ें- हे भगवान ! 10 मिनट तक रोड पर पत्नी की लाश को कलेजे से लगाकर बिलखता रहा पति, वीडियो बनाते रहे लोग


ज्वेलरी-कैश का बैग लेकर भागी पत्नी
नितेश ने बताया कि पत्नी से हुई विवाद के कारण उनकी काउंसलिंग की जा रही थी। हम सात बैगों में अपना सामान भरकर थाने ले गए थे जिनमें से रूचि ने तीन बैग अपने पास रख लिए थे वो काउंसलिंग के बाद घर नहीं लौटी और बहन के साथ होटल चली गई थी। दूसरे दिन भी काउंसलिंग के लिए जाना था लेकिन वो काउंसलिंग के लिए नहीं आई फोन किया तो बोली कि तबीयत ठीक नहीं है और शाम को जब होटल जाकर देखा तो पत्नी व उसकी बहन मिया जेवरात व कैश से भरा बैग लेकर बिना चैकआउट किए ही होटल से भाग चुके थे। नितेश के मुताबिक बैग में 50 लाख के जेवरात और करीब 1.50 लाख रुपए कैश था।

यह भी पढ़ें- धमकीबाज थानेदार : बात नहीं मानेगा तो जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा, वीडियो वायरल