10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में बंद पड़े मकान में मिला अवैध शराब का ‘भंडार’, आबकारी टीम के भी उड़े होश

Illicit Liquor : जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सूने मकान से 5.50 लाख की 792 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है। सागर शराब कांड के बाद प्रदेशभर में एक्शन में प्रशासन।
2 min read
Google source verification
Illicit Liquor

अवैध शराब के जखीरे के साथ आबकारी और पुलिस की टीम (फोटो सोर्स Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से गुरुवार तक हुई मौतों के मामले ने पूरे राज्य में आबकारी विभाग को अलर्ट कर दिया है। इसी कड़ी में इंदौर आबकारी विभाग भी लगातार अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में जुटा हुआ है। गुरुवार को विभाग द्वारा की गई एक कार्रवाई के दौरान बंद पड़े एक मकान से 792 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

आबकारी विभाग के मुताबिक, ये कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार 10 सितंबर को ग्राम बसंदरा, वृत्त सांवेर में की गई है। टीम को सूचना मिली थी कि, विभागीय कार्रवाई के चलते माफियाओं द्वारा क्षेत्र में स्थित एक मकान में अवैध शराब का जखीरा किया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मकान की तलाशी ली।

बंद मकान खोला तो मिला शराब का भंडार

आबकारी टीम ने सूचना के आधार पर मकान की तलाशी ली गई तो अंदर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। विभाग के मुताबिक, जबति की गई शराब का कुल वजन 792 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए आंकी गई है। खास बात ये है कि, विभाग के अनुसार बरामद शराब मध्यप्र देश में बिक्री के लिए रखी गई थी। यानी सवाल सिर्फ शराब जब्ती का नहीं, बल्कि यहे भी है कि, इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां खपाई जाने वाली थी और इंदौर के ग्रामीण इलाके में किसके जरिए इसे रखा गया था? इन अहम बिंदुओं की जांच की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

आबकारी विभाग की टीम को पहले से सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारियों धर्मेंद्र जोशी, पवन टीकेकर और निधि शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे और जयेश वास्केल, मुख्य आरक्षक अंकिता लोधवाल और कमलेश निहोरे तथा आरक्षक संजय सिंघार और विवेक कनाडे शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान मकान से शराब बरामद होने के बाद विभाग ने प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की है।