17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में 03 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच

करीब ढाई साल बाद होलकर स्टेडियम में फिर छाएगा फटाफट क्रिकेट का रोमांच  

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

jay dwivedi

Jul 22, 2022

इंदौर में 03 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच

इंदौर में 03 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच

इंदौर. करीब ढाई वर्षों के इंतजार के बाद शहर में फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अक्टूबर में टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। दोनों देशों के बीच भारत में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अनुसार, होलकर स्टेडियम में 03 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच खेला जाएगा।

होलकर स्टेडियम में आखिरी मैच भारत और श्रीलंका के बीच 7 जनवरी 2020 में खेला गया था। इसके बाद कोराना काल के चलते आइपीएल मैचों के आयोजन देश से बाहर किए गए थे, जबकि इस वर्ष आइपीएल के मैच चुनिंदा सेंटरों पर किए गए थे। इस कारण इंदौर में आइपीएल के मुकाबले नहीं खेले गए।

एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया यहां
होलकर स्टेडियम वनडे, टेस्ट और आइपीएल की मेजबानी कर चुका है। यहां भारतीय टीम का रेकॉर्ड शानदार रहा है। हमारी टीम यहां कोई भी मैच नहीं हारी है। टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज है, उन्होंने यहां श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंदों में 118 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी। होलकर स्टेडियम में अब तक दो अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले गए हैं। पहला टी-20 मुकाबला 22 दिसंबर 2017 में और दूसरा 7 जनवरी 2020 में खेला गया। दोनों ही मैच श्रीलंका के साथ खेले गए थे। स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2006 में खेला गया था।

हम पूरी तरह से तैयार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 मैच की मेजबानी एमपीसीए को सौंपी गई है। हम टी-20 मैच कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
- अभिलाष खांडेकर, अध्यक्ष, एमपीसीए

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेंगे
अपैक्स कॉउंसिल मीटिंग के बाद बीसीसीआइ की तरफ से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की पुष्टि हो गई है। ये दोनों देशों के साथ भारत वल्र्डकप से पहले घरलू टी20 सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया के साथ सिर्फ टी20 जबकि दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत टी20 और वनडे सीरीज खेलेगा। इन दोनों सीरीज के लिए स्क्वॉड में बीसीसीआइ उन्हीं खिलाडिय़ों को चुनेगा जो वल्र्डकप के लिए चुने जाएंगे, क्योंकि दोनों देश मजबूत हैं और वल्र्डकप से पहले ये तैयारी के लिए अच्छी सीरीज होगी।

विश्वकप की तैयारियों को मिलेगा बल
टी-20 विश्वकप का आयोजन अक्टूबर में होना है। इसकी तैयारियों को देखते हुए आनन-फानन में टी-20 सीरीज आयोजित की गई है। इस सीरीज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने का मौका भी मिल जाएगा। गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इस सीरीज के बाद उन्हें अभ्यास का अवसर मिल जाएगा।


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20
पहला मैच : 20 सितम्बर (मोहाली)
दूसरा मैच : 23 सितम्बर (नागपुर)
तीसरा मैच : 25 सितम्बर (हैदराबाद)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज
पहला मैच : 28 सितम्बर (त्रिवेंद्रम)
दूसरा मैच : 1 अक्टूबर (गुवाहाटी)
तीसरा मैच : 3 अक्टूबर (इंदौर)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज
पहला मैच : 6 अक्टूबर (रांची)
दूसरा मैच : 9 अक्टूबर (लखनऊ)
तीसरा मैच : 11 अक्टूबर (दिल्ली)

ऑस्ट्रेलिया में होगा वल्र्डकप
टी20 वल्र्डकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवम्बर के बीच होगा। भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मेजबान ऑस्ट्रेलिया समेत 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। टी20 वल्र्डकप की डिफेंडिंग चैंपियन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ही है, जिन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।