4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्लभ कछुए रखने वाला फरार आरोपित पकड़ाया

वन विभाग को थी तलाश, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा आरोपित  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Chintan Vijayvargiya

•

Updated: 15 Jun 2018, 6:57 PM IST

crime

दुर्लभ कछुए रखने वाला फरार आरोपित पकड़ाया

इंदौर. दुर्लभ प्रजाति के कुछए को पालने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। उसके घर से वन विभाग की टीम ने दो कछुए जब्त किए थे। तब आरोपित फरार हो गया था। वास्तु दोष खत्म करने व तंत्र-मंत्र के लिए इन कछुओं का इस्तेमाल किया जाता है। आरोपित को वन विभाग को सौंपा गया।

एएसपी क्राइम अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजवाड़ा इलाके से नीरज शर्मा (32) निवासी मार्तंड चौक को गिरफ्तार किया। वह प्रॉपर्टी ब्रोकर है। 28 अप्रैल को उसके घर पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा था। घर से दो कछुए मिले थे। ये कछुए दुर्लभ प्रजाति के है। इन्हें पहाड़ी कछुए कहा जाता है। ये नर्मदा किनारे व चोरल में पाए जाते है। आमतौर पर ये कछुए देखने में नहीं आते। माना जाता है कि इन कछुओं को पालने से घर में वास्तु दोष दूर होता है। ये बात भी सामने आई है कि तंत्र-मंत्र व पूजा पाठ करने के लिए भी इन कछुओं का इस्तेमाल होता है। नीरज ने बताया कि एक साल पहले गोवा से इन्हें वह दस हजार रुपए में लाया था। इसी के बाद से घर में इन्हें पाल रहा था। वन विभाग ने जब घर से इन कछुओं को जब्त किया तो वह गायब हो गया। इंदौर आने पर वह घर जा रहा था तब क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। बतातें है कि दुर्लभ प्रजाति के इन कछुओं को खरीदना, बेचना, पालना प्रतिबंधित है। इसी के चलते इनकी कोई कीमत नहीं होती। लोग मनमाने दाम पर इन्हें बेचते है। ये भी बात सामने आई थी कि नीजर उन्हें बेचता भी है। हांलाकि पूछताछ में उसने तस्करी से इनकार कर दिया। आरोपित को वन विभाग के सौंपा गया। उन्होंने कछुए को लेकर उससे पूछताछ की। जिस व्यक्ति से कछुआ उनसे खरीदा उसे नहीं पहचानने की बात वह कह रहा है।