4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में कोरोना लगातार कायम कर रहा नए रिकॉर्ड, पहली बार 1813 नए केस आए सामने, 7 मौत

इंदौर में कोरोना के सामने आने वाले मरीजों के 24 घंटों के दौरान सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। यहां 24 घंटों के भीतर 1813 नए केस सामने आए हैं, जबकि 7 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।
2 min read
Google source verification
news

इंदौर में कोरोना लगातार कायम कर रहा नए रिकॉर्ड, पहली बार 1813 नए केस आए सामने, 7 मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में कोरोना का तांडव मचा हुआ है। आलम ये है कि, व्यापारिक नगरी के नाम पर देश-विदेशों में पहचान रखने वाला ये शहर संक्रमण और उससे होने वाली मौतों के निए रिकॉर्ड बना रहा है। संक्रमण से बुरी तरह जबझ रहे इंदौर में शुक्रवार रात को रिकॉर्ड 1813 कोरोना के नए केस सामने आए। बता दें कि, ये नए संक्रमिताें का कोरोना में सबसे बड़ा आंकड़ा है। शहर में अब तक कुल मरीज अब 99 हजार 925 हो गए। यही रफ्तार रही तो शनिवार रात को यह आंकड़ा 1 लाख के पार हो जाएगा। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शहर में एक ही दिन के भीतर 7 संक्रमितों की मौत भी हुई है। जबकि, शहर में अब तक 1092 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, इनमें से अब तक 86 हजार 212 ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- MP का हर शहर संक्रमित : अब कोरोना गांवो और कस्बों में पसार रहा पाव, बड़े शहरों से सटे जिलों में 186 गुना तक बढ़े केस


शहर में दो और टेस्टिंग सेंटर्स बढ़े

शहर में टेस्टिंग प्रक्रिया बढाने के लिये अब दो और नए टेस्टिंग सेंटर नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान में शुरु किये जा रहे हैं। ये टेस्टिंग सेंटर सोमवार तक शुरू किये जाने हैं। दोनों जगह ड्राइव इन टेस्टिंग की सुविधा यहां के लोगों को शुल्क की अदायीगी के बाद दी जाएगी। निजी लैब द्वारा संचालित किए जाने वाले इन सेंटर्स के लिए नगर निगम जगह और अन्य सुविधाएं मुहैय्या करा रहा है। निगम एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनूप गोयल के मुताबिक, मौजूदा जरूरतों के मद्देनजर दो अस्थायी टेस्टिंग सेंटर बनाए जाने है। दो स्थान चयनित भी किये जा चुके हैं। यहां चार पहिया और दो पहिया वाहनों की दो-दो लेन रहेंगी। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद लोग गाड़ी में बैैठे-बैठे ही सैंपल दे सकेंगे। बाकी प्रक्रिया पूरी करने में करीब दो से तीन मिनट का समय लगेगा। व्यवस्था के अनुसार, रोजाना करीब एक हजार लोग टेस्ट सैंपल दे सकेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस विधायक का कोरोना से निधन, कमलनाथ और शिवराज समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


अब तक 11 लाख की टेस्टिंग हुई

शुक्रवार देर रात जारी हुए कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शहर में बीते 24 घंटों के दौरान 9840 टेस्ट किये गए, इनमें से 8024 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 1813 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। हालांकि, शुक्रवार शाम तक शहर में 99 हजार 925 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 86 हजार 212 ठीक होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना मरीजों को सादा इंजेक्शन लगाकर उनका रेमडेसिविर चुरा लाती थी नर्स, प्रेमी 20 से 30 हजार में कर देता था ब्लैक


अप्रैल में संक्रमण के हालात

अप्रैल के 23 दिनों में 133 मौतें और 29396 पाॅजिटिव मिले हैं। जिले में अभी भी 12621 एक्टिव मरीज इलाज रत हैं। ये लोग होम आइसोलेट या अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 3000 हजार मरीज आईसीयू या एचडीयू मूें भर्ती हैं। बता दें कि, अब तक में सबसे कम एक्टिव मरीज 12 फरवरी 2021 को बचे थे। इस दिन केवल 280 मरीज इलाज करा रहे थे।। इसके बाद से ही संक्रमितों की रफ्तार इस कदर बढ़ी कि, अब शहर में बेकाबू स्थितियां बनी हुई हैं।

ड्रायटेक फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट - video