11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर नगर निगम ने पेश किया 8 हजार करोड़ का बजट, जमकर कटा हंगामा, टैक्स स्लैब को लेकर देखें अपडेट

Indore Municipal Corporation Budget : अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह के अटल सदन में बजट कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात ये है कि, इस साल पैश किए गए बजट में टैक्स का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

3 min read
Google source verification

Indore Municipal Corporation Budget :मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के नगर निगम का बजट पेश किया जा चुका है। गुरुवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में बजट कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात ये है कि, इस साल पैश किए गए बजट में टैक्स का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। यही नहीं पुराने टैक्स में भी किसी तरह की बढो़तरी नहीं की गई है। लेकिन नगर निगम का नया पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है, जिससे जनता को काम कराने में आसानी होगी। इंदौर महापौर ने 8 हजार 174 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें कई विकास योजनाएं हैं।

बजट सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच बजट पर जमकर हंगामा हो गया। खासतौर पर फर्जी बिल घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाए। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि महापौर बताएं कि, अब तक क्या कार्रवाई हुई। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्षदों ने सदन में हंगामा किया। इस बार नगर निगम क्षेत्र में 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन का काम भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस काम के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।

हंगामेदार रही सत्र की शुरुआत

सुबह 11 बजे नगर निगम सभागृह सदन की कार्रवाई शुरू की गई। सभापति मुन्ना लाल यादव ने पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित रही। इसके बाद बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने फर्जी बिल घोटाले का मुद्दा उठाया। भाजपा के पार्षद बजट के मुद्दे पर बात करने के लिए जोर देते थे और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बार कोई नया कर नहीं लगाया गया है, न ही टैक्स में किसी तरह की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में एक साथ 4 सड़क परियोजनाएं मंजूर, 4 लेन बनेंगी सड़कें, सीएम मोहन ने जताया केंद्र का आभार

एक हजार करोड़ का राजस्व मिला

-इस साल निगम ने 1 हजार करोड़ का राजस्वमिला है। इस बार बजट में सड़क निर्माण पर ज्यादा फोकस रहेगा। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर शहर में कई मार्गों को जोड़ा जाएगा। इंदौर में 30 से ज्यादा मास्टर प्लान प्रस्तावित हैं, जिनके तहत सड़कें चौड़ी होंगी। इस प्रोजेक्ट पर ही डेढ़ हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

-नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट लगा रहा है। इसके अलावा, चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी।

-नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना है। राज्य सरकार ने भी इसके लिए राशि जारी की है। 300 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे।

-सफाई के लिए संसाधनों की खरीदी के लिए भी स्वास्थ्य विभाग मद में पिछले साल की तुलना में ज्यादा बजट रहेगा। उधर बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। फर्जी बिल घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद हंगामा कर सकते है।

यह भी पढ़ें- बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा : संदलपुर लाए जा रहे शव, एक साथ 10 लोगों का होगा अंतिम संस्कार

मंत्री तुलसी सिलावट बोले- यह संकल्पों का बजट

बजट पेश होने से पहले मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया और अन्य नेता अटल सदन पहुंचे। मंत्री सिलावट ने कहा कि “यह संकल्पों का बजट है, जो हर वर्ग की भलाई का ध्यान रखता है।” उन्होंने इसे विकसित इंदौर का बजट बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की आर्थिक राजधानी को और आगे बढ़ाने वाला साबित होगा।