6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूपहले पर्दे पर नजर आ रहा इंदौरी महिलाओं का जादू, लाखों दिलों पर कर रही हैं राज

इंदौर की महिलाएं... हाथों में ऐसा जादू कि इनके हाथों का बना टेस्टी खाना हर किसी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे एक नहीं बल्कि कई उदाहरण हैं कि इंदौर की ये खूबसूरत महिलाएं अपनी सासु मां के दिल पर राज करती हैं। यही नहीं वेल एजुकेटेड होने के साथ ही मॉडर्न प्लेटफॉर्म पर भी उनका कोई सानी नहीं है और संघर्षों से जीतकर कामयाबी की एक नई ईबारत लिख रही हैं...आप भी जानें आखिर कौन हैं ये ब्यूटीफुल और सक्सेसफुल वीमन...

4 min read
Google source verification
indore_women_creating_new_identity_as_film_makers.jpg

इंदौर की महिलाएं... हाथों में ऐसा जादू कि इनके हाथों का बना टेस्टी खाना हर किसी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे एक नहीं बल्कि कई उदाहरण हैं कि इंदौर की ये खूबसूरत महिलाएं अपनी सासु मां के दिल पर राज करती हैं। यही नहीं वेल एजुकेटेड होने के साथ ही मॉडर्न प्लेटफॉर्म पर भी उनका कोई सानी नहीं है। वहीं अब इंदौर की यही महिलाएं फिल्म मेकिंग फील्ड में भी अपनी अलग पहचान और मुकाम बना रही हैं। प्रोडक्शन से लेकर एक्टिंग तक हर फील्ड में एक बेहतरीन प्रोफेशनल लाइफ जी रही हैं। रूपहले पर्दे पर छाने वालीं ये महिलाएं आम लोगों की जिंदगी की कहानियों का ताना-बाना बुनकर इंटरनेट, मीडिया के जरिए लाखों फॉलोअर्स की पसंद बन रही हैं। किसी ने शहर में प्रोडक्शन हाउस शुरू किया तो कोई बड़े चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रही हैं और संघर्षों से जीतकर कामयाबी की एक नई ईबारत लिख रही हैं...आप भी जानें आखिर कौन हैं ये ब्यूटीफुल और सक्सेसफुल वीमन...

छोटी सी नौकरी से टीवी चैनल तक का सफर

इंदौर की पल्लवी कुलकर्णी टीवी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। इन दिनों पल्लवी शेमारू चैनल में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एमबीए इन मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वे बताती हैं कि उन्हें एंटरटेनमेंट फील्ड में जाना था, इसलिए उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया। पल्लवी ने अपने करियर में जीटीवी, कलर्स जैसे अन्य चैनलों में भी काम किया है। भविष्य में मौका मिला तो वे इंदौर को पर्दे पर उतारेंगी। हालांकि वे कहती हैं कि शुरुआत में उन्हें कुछ स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन वो कहती हैं कि अगर आप मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ते, तो किस्मत भी आपका साथ नहीं छोड़ती। पल्लवी का मानना है कि कुछ ऐसा ही उनके साथ भी हुआ है। पहली नौकरी उन्होंने बहुत कम सैलरी में शुरू की और धीरे-धीरे नए रास्ते बनते गए। आज अच्छा काम कर रही हैं। उनकी फैमिली भी उनके काम से बेहद खुश है।

इंदौर से की प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत

रूपसा मुखर्जी फिल्म निर्माण करना आसान काम नहीं है और खासकर आज के दौर में सही और अच्छा कंटेंट देना अपने आप में ही चुनौतीभरा हो गया है। क्योंकि आपको दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है, तभी आप सक्सेस स्टोरी बन सकते हैं। यह कहना है शहर की रूपसा मुखर्जी का। दर्शकों के दिलों तक पहुंचने के लिए उनकी पसंद का और कुछ नया कंटेंट उपलब्ध करवाने के लिए रूपसा मुखर्जी ने आइड्रीम्ज प्रोडक्शन के नाम से अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की। उनका यह प्रोडक्शन हाउस इंदौर में ही है। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक वेबसीरीज 'माय स्टोरी अवर स्टोरी' शूट की है। उनकी इस स्टोरी में इंदौर के परिवारों की कहानी बताई गई है। हाल ही में इसके टाइटल की लांचिंग भी इंदौर में ही की गई। रूपसा मुखर्जी अपने पति अंशुमन पांडे के साथ काम करती हैं। वे कहती हैं कि आज के वेबसीरीज में जो कंटेंट दिखाया जा रहा है, उसे आप परिवार के साथ नहीं देख सकतें। इसके चलते उन्होंने ऐसा कंटेंट वेबसीरीज के लिए बनाना शुरू किया, जिससे हर कोई कनेक्ट हो सके। उनका प्रोडक्शन हाउस इसी तरह की अलग-अलग शहरों के परिवारों की कहानियों पर सीरीज बनाते रहेंगे। इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही वे शॉर्ट फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं।

इन्हें टिकटॉक वीडियो ने बना दिया सेलिब्रिटी

टिकटॉक पर वीडियो बनाकर मशहूर हुई इंदौर की पूरबी भार्गव इन दिनों म्यूजिक एल्बम में काम कर रही हैं। आपको बता दें कि पूरबी टिकटॉक पहले ही सेलिब्रेटी बना चुका। टिकटॉक बंद होने के बाद ये निराश जरूर हुईं लेकिन हारी नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करती रहीं। यहां भी इनके फॉलोअर्स ने इन्हें इतना पसंद किया कि इन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज इनके 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके माध्यम से ही आज वे बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें कई साउथ इंडियन फिल्में आफर हुई हैं और टीवी चैनल्स से भी काम आया है। लेकिन अभी पूरबी प्रोमोशनल और म्यूजिक वीडियोज पर ही ध्यान दे रही हैं। बाकी चीजें भविष्य पर निर्भर करेंगी। पूरबी कहती हैं कि उन्हें उनके माता-पिता ने सपोर्ट भी दिया और मोटिवेट भी किया। पूरबी की मां अपने कालेज टाइम में मॉडलिंग करती थीं और वो चाहती थीं कि उनकी बेटी भी एक्टिंग की बदौलत दुनिया भर में जानी जाए।

ये भी पढ़ें : Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ये हैं विटामिन बी12 रिच सुपर फूड

ये भी पढ़ें : A Proud Moment Asian Games 2023 : MP की खिलाड़ियों ने फिर जीता सिल्वर, देश का नाम रोशन करने वाली इन युवतियों की कहानी कर देगी Impress