29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

A Proud Moment Asian Games 2023 : MP की खिलाड़ियों ने फिर जीता सिल्वर, देश का नाम रोशन करने वाली इन युवतियों की कहानी कर देगी Impress

A Proud Moment Asian Games 2023 : 19वें एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की स्टार शूटर मनीषा ने अपने निशाने से सबका दिल जीत लिया है। तो उधर इटारसी जिले की प्रीति रजक ने भी ट्रैप शूटिंग की टीम में रजत पदक जीतकर चीन में देश का नाम रोशन कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Oct 2023, 4:36 PM IST

asian_games_manisha_and_priti_won_silver_medal.jpg

A Proud Moment Asian Games 2023 : कभी अपने पिता के साथ तालाब मेें सिंघाड़े तोडऩे वाली, मछलियां पकड़कर पिता की आय बढ़ाने में मदद करने वाली मनीषा का नाम इन दिनों चर्चा में है। और हो भी क्यों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए वे सिल्वर मेडल अपने नाम कर लाई है। ट्रैप इवेंट में इस मेडल को जीतकर मनीषा ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि मप्र के साथ देश का नाम रोशन किया है। 19वें एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की स्टार शूटर मनीषा ने अपने निशाने से सबका दिल जीत लिया है। तो उधर इटारसी जिले की प्रीति रजक ने भी ट्रैप शूटिंग की टीम में रजत पदक जीतकर चीन में देश का नाम रोशन कर दिया है।

साधारण परिवार से है मनीषा और प्रीति

आपको बता दें कि मनीषा के पापा कैलाश कीर और माता शकुंतला कीर जीवनयापन के लिए तालाब में सिंघाड़े तोडऩे और मछली पकडऩे का काम करते हैं। एक साधारण और छोटे परिवार से आने वाली मनीषा की उपलब्धि ने उन्हें खुशी के आंसू रुला दिया। इधर मध्यप्रदेश के इटारसी की प्रीति रजक ने भी ट्रैप शूटिंग की टीम में रजत जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रीति की कहानी भी कर देगी मोटिवेट प्रीति की कहानी भी कुछ मनीषा जैसी ही है। प्रीति भी एक छोटे और साधारण परिवार से आती हैं, उनके पिता कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। जबकि मां स्कूल में हैं।

प्रीति ने आर्मी ज्वाइन की

इधर प्रीति ने जनवरी में इंडियन आर्मी की पुलिस विंग में हवलदार की नौकरी ज्वाइन की है। प्रीति करीब 6 साल पहले मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी का हिस्सा बनी थीं।

मनीषा कर रहीं ओलंपिक की तैयारी

मनीषा का अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड लाना है। इसके लिए वे जनवरी में दिल्ली में होने वाले सिलेक्शन ट्रायल की तैयारी में जुटी हुई हैं। 13 साल की उम्र में निशाना लगाना सीखने वाली मनीषा अपनी सफलता पर खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि अभी ओलंपिक बाकी है। मनीषा पहले भी कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

मनीषा और प्रीति में है ये कॉमन बात

रजत पदक जीतने वाली मनीषा की और प्रीति रजक की कहानी में एक बात कॉमन है। इन दोनों को ही इनकी बहनों ने खेलने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि दोनों की ही बहनें पहले से एमपी खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। अपनी बहनों की प्रेरणा पर ही इन दोनों ने अकादमी ज्वॉइन की। जहां मनीषा की बहन वॉटर स्पोट्र्स में है, वहीं प्रीति की बहन भी अच्छी निशानेबाज हैं।

ओलंपिक में इससे बेहतर होगी परफॉर्मेंस

मनीषा को ट्रेनिंग देने वाले कोच इंद्रजीत कहते हैं कि सीनियर कोच मनसे सिंह और योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मनीषा की तैयारी करवाई गई थी। अब आगे ओलंपिक में इससे बेहतर प्रदर्शन किया जा सके इसके लिए हमें काम करना है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खुद अकादमी पर विशेष ध्यान देती हैं। आज हमारे पास वल्र्ड क्लास सुविधाएं हैं, जिनके चलते मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :Navratri 2023: यहां हर अर्जी सुनती हैं मां दुर्गा, मन्नत पूरी होते ही देश-विदेश के श्रद्धालु जलाते हैं 9 दिन की अखंड ज्योति
ये भी पढ़ें : Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ये हैं विटामिन बी12 रिच सुपर फूड

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग