28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस चिड़ियाघर में आया खतरनाक दुर्लभ टाइगर

यहां मौजूद हैं दुनिया के तीन तरह के टाइगर  

less than 1 minute read
Google source verification
Indore Zoo News Kamala Nehru Zoological Museum Indore black Tiger

Indore Zoo News Kamala Nehru Zoological Museum Indore black Tiger

इंदौर: देश—दुनिया में मध्यप्रदेश यूं तो टाइगर स्टेट के नाम से जाना जाता है पर टाइगर की एक खास प्रजाति ऐसी है जो यहां भी नहीं पाई जाती। यह बहुत दुर्लभ खतरनाक टाइगर माना जाता है। हालांकि अब प्रदेश के एक मशहूर चिड़ियाघर में यह दुर्लभ टाइगर आ गया है। खास बात यह है कि इसे आमलोग भी देख सकेंगे।

Sawan Somwar बिलपांक में परमार काल का विरुपाक्ष महादेव मंदिर, जानिए यहां के शिवलिंग की खासियत

इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय देश का दूसरा चिडिय़ाघर है जहां ब्लैक टाइगर मौजूद है। इसे डेढ़ माह पहले इंदौर लाया गया है। इंदौर के अलावा दुर्लभ प्रजातियों में से एक यह टाइगर ओडिशा के जू में हैं। इस प्रकार कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के कारण इंदौर ब्लैक टाइगर वाला देश का दूसरा शहर बन गया है।

Sawan 2021 चौंसठयोगिनी मंदिर- भगवान गौरीशंकर के कहने पर नर्मदा ने बदल दी थी दिशा

चिडिय़ाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया, विक्की नाम के इस टाइगर की उम्र 4 साल है। इसे मेलानिस्टिक ब्लैक टाइगर कहा जाता है। इसके शरीर पर काली धारिया होती हैं। इनकी बॉडी में मेलेनिन की मात्रा अधिक होती है इसलिए दूसरे की तुलना में धारिया ज्यादा काली होती हैं। इसके आने के बाद चिडिय़ाघर में तीन तरह के टाइगर हो चुके हैं। यहां कुल 9 टाइगर हैं।

MP में बारिश का कहर, कई जगहों पर बाढ़ के से हालात, अनेक लोग बहे

पीला और सफेद टाइगर यहां पहले से मौजूद है। अब यहां 1 ब्लैक, 1 व्हाइट और 7 येलो टाइगर है। ब्रिडिंग में भी शहर का जू आगे है। बड़ी संख्या में अन्य शहरों को टाइगर एक्सचेंज में दिए गए हैं। इंदौर से बिलासपुर को 1 जोड़ा, चंडीगढ़ में 1 जोड़ा, भोपाल में 2 जोड़ा, नंदनकानन ओडिशा में 1 नर टाइगर दिए जा चुके हैं।