मंदिर को लेकर मान्यता है कि भोलेनाथ और माता पार्वती भ्रमण करते हुए भेडाघाट पहुंचे थे. यहां सुवर्ण ऋषि तपस्या कर रहे थे. भगवान के दर्शन पाकर ऋषिवर बोले— हे देवाधिदेव, आपके दर्शन से तपस्या सफल हो गई है. एक प्रार्थना है कि जब तक मैं नर्मदा पूजन कर न आउं, तब तक आप यहीं ठहरें. उनकी प्रतीक्षा में भगवान यहीं विराजमान हो गए.