2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद: नाम बदलकर की पहचान, चाकू दिखाकर बलात्कार कर बनाया वीडियो

ब्यूटी पार्लर संचालिका महिला पर डाला धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, दोस्त से संबंध बनाने के लिए दी धमकी, फर्नीचर कारोबारी की तलाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Pramod Mishra

•

Updated: 17 Aug 2021, 11:12 PM IST

लव जिहाद: नाम बदलकर की पहचान, चाकू दिखाकर बलात्कार कर बनाया वीडियो

लव जिहाद: नाम बदलकर की पहचान, चाकू दिखाकर बलात्कार कर बनाया वीडियो



इंदौर। ब्यूटी पार्लर संचालिका से लव जिहाद का मामला सामने आया है। फर्नीचर कारोबारी युवक ने नाम बदलकर महिला से पहचान की और फिर चाकू दिखाकर बलात्कार कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा जिससे महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालकर धमकाने लगा।

कनाडिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कबीर वर्मा उर्फ फैजान खान पिता इकबाल खान निवासी मैजेस्टिक नगर के खिलाफ बलात्कार, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 व एससी एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसआइ अभिषेक नायडू के मुताबिक, महिला ब्यूटी पार्लर संचालिका है। पति से तलाक होने के बाद वह करीब 13 साल के बेटे के साथ अकेली रहती है। महिला से सितंबर 2017 में एक जिम के ट्रेनर के माध्यम से पहचान हुई। बाद में बहन की शादी होने से उसके मैकअप करने का झांसा देकर आरोपी महिला से मिला। आरोपी ने अपना नाम कबीर वर्मा बताया। मेकअप कराने का झांसा देकर वह महिला के घर पहुंच गया और चाकू दिखाकर महिला के साथ बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला बाद में गर्भवती हो गई और डेढ़ साल पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम कबीर नहीं फैजान है। वह खजराना में पिता के साथ फर्नीचर का कारोबार करता है। एसआइ नायडू के मुताबिक, आरोपी ने बाद में महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। महिला ने विरोध किया तो उसके बड़े बेटे का गला दबाने की हरकत की। बाद में आरोपी धमकाता रहा, दोस्त के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डालकर धमका रहा था। महिला के साथ मारपीट भी, महिला ने आरोपी की हरकतों के बारे में परिचितों को बताया और मंगलवार रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। नायडू के मुताबिक, आरोपी के घर व अन्य ठिकानों पर छापा मारा लेकिन वह अभी नहीं मिला है।