
मंच से गिरे मंत्री : महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए चढ़े थे तुलसी सिलावाट, टूट गया मंच, वीडियो वायरल
इंदौर. मध्य प्रदेश में नगरीय चुनावों का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में शुक्रवार रात को एक जन सभा के दौरान एक हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार मद्य प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर तुलसी सिलावट भी हो गए। आपको बता दें कि, एक सभा के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट मंच से गिर गए।
बताया जा रहा है कि, बीती रात मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर से भाजपा के महापौर उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। यहां से मंत्री सिलावट जनसभा को संबोदित करने के लिए जैसे ही मंच पर चढ़े तो भीड़ अदिक होने की वजह से मंच टूट गया। इस दौरान मंत्री समेत मंच पर चढ़े सभी लोग धड़ाम से नीचे आ गिरे। घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पिपलिया कुमार का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो....
पिपलिया कुमार में एक मंच पर महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र का स्वागत किया जा रहा था, तभी मंच पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी वहां पहुंचे। सामने आए वीडियो के अनुसार, मंच पर भारी भीड़ भाड़ इकट्ठी हो गई और भार अधिक होने की वजह से मंच टूट गया। घटना के बाद मंच के नजदीक अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल मंत्री तुलसी सिलावट को उठाया। वहीं महापौर प्रत्याशी भी एक तरफ हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि, हादसे में मंत्री समेत किसी को भी चोट नही लगी।
Published on:
25 Jun 2022 04:03 pm
