इंदौरPublished: Oct 02, 2023 11:02:07 am
Ashtha Awasthi
-सितंबर के 17 दिन में बरसा 22 इंच पानी
-साल 1954 में हुई थी 30 इंच बारिश
इंदौर। इस मानसून सीजन में सितंबर में 17 दिन बारिश हुई और 22 इंच पानी बरसा। सितंबर में सबसे अधिक 30 इंच वर्षा 1954 में हुई थी। इस साल 30 सितंबर तक 51 इंच वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक है। एक्सपर्ट का कहना है कि पर्यावरणीय असंतुलन के कारण मानसून का क्रम साल-दर-साल बिगड़ता जा रहा है।