28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 से 17 जून के बीच इंदौर पहुंचेगा मानसून, इस साल 98 फीसदी होगी बारिश

इंदौर सहित पश्चिम मप्र में जून में सामान्य या कम होगी बारिश, जुलाई से बढ़ेगी रफ्तार।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 1 Jun 2022, 1:41 AM IST

15 से 17 जून के बीच इंदौर पहुंचेगा मानसून, इस साल 98 फीसदी होगी बारिश

15 से 17 जून के बीच इंदौर पहुंचेगा मानसून, इस साल 98 फीसदी होगी बारिश

इंदौर. इस साल गर्मी की शुरुआत जोरदार हुई। मई के 15 दिन भी सूरज के तेवर तीखे ही रहे। महीने के आखिर तक पहुंचते-पहुंचते हवाओं ने गर्मी कुछ कम हो गई। अब सभी को अच्छे मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में मानसून पिछले साल की तुलना में 2 से 3 दिन देरी यानी 15 से 17 जून के बीच पहुंचेगा। पश्चिम अंचल में इससे पहले आने की उम्मीद है। इस बार मानसून सामान्य रहेगा और 98 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है। विभागीय अनुमान के अनुसार जून में मानसून कमजोर रह सकता है हालांकि जुलाई की शुरुआत से यह रफ्तार पकड़ लेगा।

ठंड की तरह इस बार गर्मी का मौसम भी विविधताओं से भरा रहा। फरवरी से मई के बीच चार महीने तक सूरज ने तीेखे तेवर तो दिखाए, लेकिन मिश्रित हवाओं ने गर्मी के जोर को कमजोर कर दिया। मई के महीने में तापमान हमेशा सामान्य से ज्यादा ही होता है। इस बार मई की शुरुआत तो जोरदार गर्मी से हुई, लेकिन 20 मई के बाद पारे का रुख बदल गया। तापमान सामान्य से भी 2 से 4 डिग्री तक गिर गया। महीने के आखिरी दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में उतार - चढ़ाव जारी रहेगा।

छह साल में सर्वाधिक तापमान पर नौतपा ठंडा

नौतपा में आमतौर पर पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार यह ठंडा रहा और सामान्य तक भी सातवें दिन पहुंच सका। वहीं दूसरी ओर सीजन का अधिकतम पारा 43.4 डिग्री रहा जो यह बीते 6 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले वर्ष-2016 में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

आगे क्या

पश्चिमी विक्षोभ व हवाओं के पैटर्न से गर्मी का मिजाज इस बार लगातार प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है, मानसून ने देश में समय से पहले दस्तक दी है। फिलहाल यह कमजोर है। ऐसे में इंदौर सहित पश्चिम मप्र में यह 15 से 17 जून के बीच आएगा। प्रदेश में भी जून में इसकी रफ्तार धीमी रहेगी। आखिरी सप्ताह में इसमें सुधार होगा। जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

मई का अधिकतम पारा

वर्ष तापमान

मई - 2016 44.5मई - 2017 42.8

मई - 2018 43.2मई - 2019 42.5

मई - 2020 42.4

मई - 2021 40.6

ऐसा रहा गर्मी की सीजन

- नौतपा में भी सामान्य से कम रहा तापमान- मई में मात्र 11 दिन तापमान सामान्य या इससे ज्यादा रहा

- 20 मई के बाद तो पारा लगातार सामान्य से कम बना हुआ है

- अप्रैल में पूरे महीने पारा सामान्य या इससे ज्यादा रहा।

- मार्च के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।