28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां और बेटी की शर्मनाक करतूत, ऐसे हुआ राजफाश

फोटोग्राफी करने बुलाया और दर्ज करा दिया दुष्कर्म का केस, मांगे 10 लाख , दोनों गिरफ्तार हुईं, ब्लैकमेल कर ऐंठती थीं रुपए, रेप केस में फंसा रहीं मां-बेटी, पुलिस में दर्ज करा दिए 9 केस

less than 1 minute read
Google source verification
maa_beti.png

ब्लैकमेल कर ऐंठती थीं रुपए

इंदौर. शहर में एक मां-बेटी मिलकर लोगों को गैंगरेप की झूठी शिकायत करने की धमकी देकर फंसा रहीं थीं. पुलिस ने अब इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों थाने में झूठी शिकायत कर लोगों से रुपए मांगती थीं। इनकी करतूत जानकर कई लोग हैरान रह गए. पता चला है कि इन्होंने कई लोगों के खिलाफ अलग-’अलग थानों में 9 केस दर्ज कराए हैं। इनमें बलात्कार, मारपीट, छेड़छाड़ धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं। मां-बेटी को लसूड़िया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

टीआइ संतोष दूधी ने बताया कि 15 अक्टूबर को मां-बेटी ने थाने में गैंगरेप की शिकायत की। उनका आरोप था कि छह लोगों ने तीन वर्ष पहले उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया था। वीडियो बनाकर धमकी देकर 90 लाख रुपए वसूले हैं। एक कॉलोनी में भी बलात्कार किया। जिन लोगों पर आरोप लगे थे उन्हें बयान के लिए बुलाया गया। पता चला कि महिला ने वर्ष 2016 में कथा का आयोजन किया था। इसमें एक युवक को फोटोग्राफी का काम दिया। बाद में महिला युवक पर दबाव डालकर रुपयों की मांग करने लगी। युवक ने विरोध किया तो महिला ने धमकाते हुए फांसी लगाकर जान देने का वीडियो भेजकर दबाव बनाया। इस पर भी रुपए नहीं मिले तो उसके खिलाफ थाने में दुराचार का केस दर्ज करवा दिया था।

मांगे 10 लाख रुपए
जिन पर आरोप लगे, उसके परिवार की एक महिला ने थाने में शिकायत कर कहा कि आरोपी महिला उनके परिवार के सदस्यों पर केस दर्ज करा चुकी है। पति के खिलाफ केस दर्ज करवाकर राजीनामे के लिए 10 लाख की मांग कर रही है। महिला की बेटी ने भी कई थानों में केस दर्ज कराए हैं।