MP BJP Three MLA Make Distance from Minister: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आयोजन से तीन विधायकों ने किनारा कर लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी जिलों में आपसी समन्वय के लिए एक-दूसरे के घर भोजन की परिपाटी शुरू करने का आह्वान किया था। कहा था-हर माह पीएम मोदी की मन की बात के बाद किसी नेता के घर आयोजन करना है। शुरुआत मंत्री कैलाश ने अपने निवास पर दाल-बाफले की पार्टी से की। इसमें सत्ता-संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया। विधायक उषा ठाकुर, मनोज पटेल और मालिनी गौड़ नहीं आए। कई बार उन्हें फोन लगाकर बुलाया।