11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: 30 साल से गौड़ परिवार की गुंडागर्दी से जनता परेशान, 4 नंबर में है जंगलराज : मांधवानी

-कांग्रेस प्रत्याशी बोले- मारपीट की शिकायत कर रहे भाजपाई

2 min read
Google source verification
mandhu.jpg

मध्यप्रदेश चुनाव 2023

इंदौर। इंदौर-4 में गौड़ परिवार का गुंडाराज चल रहा है। जब चाहे किसी को भी घर बुलाकर मारपीट की जाती है। ये बात मुझे भाजपा के लोग बता रहे हैं। व्यापारी और जनता उनकी हरकतों से परेशान हैं। मालिनी गौड़ तो चेहरा हैं। पर्दे के पीछे एकलव्य सिंह गौड़ विधानसभा चलाते हैं।

यह बात इंदौर-4 से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने कही। उन्होंने कहा कि गौड़ परिवार 30 साल से विधानसभा पर राज कर रहा है। जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है, जबकि गौड़ विधायक के साथ महापौर भी रही हैं। जनता गंदा पानी पीने को मजबूर है। कई जगह सडक़ नहीं है। गौड़ पांच साल में एक बार क्षेत्र में वोट मांगने ही जाती हैं। अब विकास कराने की बात कर रही हैं तो जनता को इसका हिसाब दिया जाए कि तीन दशक क्या किया? क्षेत्र में व्यापारियों ने गुंडागर्दी की शिकायतें की हैं। वे डरते हैं कि कौन विवाद में पड़े। भय का माहौल है। उधर, वार्ड 82 के कार्यालय पर लगे पोस्टर-बैनर फाडऩे के लिए मांधवानी ने भाजपा को जिम्मेदार बताया है।

एकजुट है कांग्रेस

मांधवानी का कहना है कि इंदौर-4 में कांग्रेस एकजुट है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैं राजनीति में समाजसेवा के लिए आया हूं। भय और आतंक मुक्त विधानसभा होगी।

कांग्रेस कार्यालय के पोस्टर-बैनर फाड़े, प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप

विधानसभा-4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी के वार्ड 82 के कार्यालय पर लगे पोस्टर-बैनर किसी ने फाड़ दिए। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जिस तरह से दबंगता के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है। जनता का जितना जोरदार समर्थन उन्हें मिल रहा है, इससे भाजपा में घबराहट है। इस घबराहट के परिणाम स्वरूप भाजपा द्वारा ही यह निंदनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के सिवाय किसी को मेरे पोस्टर से क्या दिक्कत हो सकती है?