27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Election 2018 : मोदी के मंच पर दिखे तो प्रत्याशी के खर्च में जुड़ जाएंगे पांच-पांच लाख रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंदौर में सभा को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 15 Nov 2018, 2:54 PM IST

modi

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंदौर में सभा को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं। 17 विधानसभाओं से कार्यकर्ता शामिल होने आएंगे। सभा में प्रत्याशी को मंच पर बैठाना है या नहीं, इसे लेकर भाजपा में मंथन चलता रहा। वजह है पांच लाख रुपए, जैसे ही प्रत्याशी मंच पर दिखा, वैसे ही खर्चे में जुड़ जाएंगे।

18 नवंबर को लव-कुश चौराहा एमआर-10 पर मोदी की सभा होने जा रही है। सभा को लेकर संगठन खासा गंभीर है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का महासंपर्क अभियान फ्लॉप हो गया था। पार्टी का मानना है कि मोदी की सभा के बाद में माहौल बनेगा। योजना के हिसाब से इंदौर 9, उज्जैन 2, धार 2 और देवास की 4 विधानसभाओं से कार्यकर्ता व जनता को इक_ा करने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, सभा को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

प्रत्याशियों को साफ कर दिया गया है कि वे जनसंपर्क व अन्य काम करते रहें, लेकिन सभा के लिए भीड़ जुटना अनिवार्य है। मंच की लंबाई व चौड़ाई को लेकर भी पार्टी में मंथन किया गया। सबसे बड़ा सवाल मंच पर प्रत्याशियों को बैठाए जाने का रहा? कुल 17 प्रत्याशी हो रहे हैं। अगर पार्टी सभी को मंच पर बैठाती है तो सभी के खर्चे में पांच-पांच लाख रुपए जुड़ जाएंगे। मंच पर कोई भी प्रत्याशी नहीं दिखता है तो सारा खर्च पार्टी के खाते में जुड़ जाएगा। इसको लेकर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने वरिष्ष्ठ नेताओं से बुलाकर चर्चा की और प्रदेश से भी मार्गदर्शन मांगा। आखिर में तय हुआ कि सभी प्रत्याशियों को मंच पर बैठाया जाएगा, क्योंकि दूसरा ऐसा कोई बड़ा आयोजन विधानसभा में नहीं होगा, जो खर्चीला होगा। आज सभास्थल का भूमि पूजन किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा व अन्य नेता मौजूद थे।