8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों की घोषणा, नरेंद्र को विक्रम, दविंदर को विश्वामित्र अवॉर्ड

प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों का गुरुवार को भोपाल में ऐलान किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 27 Oct 2017, 9:44 AM IST

MP's highest play award

MPs highest play award

भोपाल/इंदौर. प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों का गुरुवार को भोपाल में ऐलान किया गया। 14 जूनियर खिलाडिय़ों को एकलव्य, 10 सीनियर को विक्रम और २ खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार दिया जाएगा। शहर के स्टार खो-खो खिलाड़ी नरेंद्र समेलिया को विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रदेश को कई पॉवर लिफ्टिर दे चुके दविंदर सिंह खनूजा को विश्वामित्र सम्मान दिया जाएगा। उज्जैन के तरुणा चावरे को मल्लखंभ में विश्वामित्र पुरस्कार से नवाजेंगे।

इंदौर के पांच युवा खिलाडिय़ों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खो-खो और कबड्डी के क्षेत्र में शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने सहित कई अर्जुन, विक्रम और एकलव्य अवार्डी खिलाड़ी देने वाले हैप्पी वॉडंरर्स के प्रभाकर कुलकर्णी को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा।

विक्रम पुरस्कार
इंदौर : नरेंद्र समेलिया (खो-खो), सरिता रैकवार (पावर लिफ्टिंग) जबलपुर। रैकवार मूल रूप से जबलपुर से हैं, लेकिन कई सालों से इंदौर में ही खेलती हैं। इस लिहाज से यह सफलता भी इंदौर के कोटे में है।
भोपाल : सोना कीर (रोइंग), सोना कीर (रोइंग), अफ्फान यूसुफ (हॉकी), शैला चाल्र्स (सेलिंग)।
जबलपुर : स्वेच्छा जाटव (वूशू), रीना सिंधिया (कराते)।
टीकमगढ़ : प्रिंस परमार (कयाकिंग-कैनोइंग), आगर-मालवा : संजय सिंह राठौड़ (शूटिंग), ग्वालियर : धर्मेंद्र अहिरवार।
प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार : चंद्रशेखर चौहान, उज्जैन(मल्लखंभ)।
इंदौर : घुड़सवारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा चुकी सुदीप्ति हजेला, गोताखोर तितिक्षा मराठे, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ज्योति पारखे, कबड्डी के सुपर हीरो आकाश रुडेले एवं बिलियड्र्स व स्कूनर प्लेयर इशिका शाह शामिल हैं।
भोपाल : शूटर मनीषा कीर, सॉफ्ट टेनिस प्लेयर प्रत्यक्षा सोनी, कयाकिंग-कैनोइंग प्लेयर माला कीर, रोइंग प्लेयर विश्वजीत सेंधव, सेलिंग प्लेयर हर्षिता तोमर।
अशोकनगर : वूशू खिलाड़ी प्रियम जैन। जबलपुर : वेट लिफ्टर पीयूष सिंह।
शिवपुरी : कराते खिलाड़ी पलाश समाधिया, ग्वालियर : फेंसिंग प्लेयर अंचित कौर।