1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बेंगलुरु’ और ‘पुणे’ के लिए मिलेंगी 4-4 फलाइट्स, इंदौर एयरपोर्ट पर नया फ्लाइट शेड्यूल लागू

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट से यात्रियों को अब टोटल 94 उड़ाने मिलेंगी। आज से नया शेड्यूल लागू कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification
Indore Airport:नया फ्लाइट शेड्यूल लागू (Photo Source - Patrika)

Indore Airport:नया फ्लाइट शेड्यूल लागू (Photo Source - Patrika)

Devi Ahilyabai Holkar International Airport: एमपी के इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज से नया और संशोधित फ्लाइट शेड्यूल लागू हो गया है। नए शेड्यूल के साथ इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को देश-विदेश के 18 एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। एयरपोर्ट से अब प्रतिदिन कुल 94 उड़ानों का संचालन होगा, जिनमें 47 आगमन और 47 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।

हालांकि प्रदेश के कुछ शहरों, खासकर भोपाल और ग्वालियर के लिए इंडिगो की उड़ानों में कमी की गई है, लेकिन इंदौर की कुल कनेक्टिविटी पहले की तरह मजबूत बनी हुई है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सबसे अधिक उड़ानें दिल्ली के लिए रहेंगी। प्रतिदिन 10 विमान दिल्ली से इंदौर आएंगे और 10 ही यहां से रवाना होंगे। इसके बाद मुंबई के लिए सात उड़ानों का संचालन होगा। बेंगलुरु और पुणे के लिए चार-चार, अहमदाबाद के लिए तीन, जबकि हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, नागपुर और गोवा के लिए दो-दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा लखनऊ, कोलकाता, जबलपुर, प्रयागराज, रायपुर, चंडीगढ़ और अन्य शहरों के लिए भी सीधी हवाई सेवा जारी रहेगी।

15 जुलाई से अबू धाबी की भी फ्लाइट

नए शेड्यूल की सबसे बड़ी सौगात अंतरराष्ट्रीय उड़ान है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर-अबू धाबी सेवा 15 जुलाई से शुरू होगी। शुरुआती चरण में यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी, जबकि 19 जुलाई से इसमें एक और साप्ताहिक उड़ान जोड़ दी जाएगी। इससे मध्य प्रदेश के यात्रियों, खासकर व्यापारियों, पर्यटकों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को सीधा लाभ मिलेगा।

राजकोट (हिरासर) और कोल्हापुर के लिए भी अनुमति

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयर लाइंस ने इंदौर से राजकोट (हिरासर) और कोल्हापुर के लिए भी स्लॉट और संचालन की अनुमति ले रखी है। फिलहाल इन्हें नियमित शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन यात्रियों की मांग और व्यावसायिक संभावनाओं के आधार पर भविष्य में इन दोनों शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। इससे इंदौर की घरेलू हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

नए शेड्यूल की खास बातें

-प्रतिदिन 94 उड़ानों का संचालन (47 आगमन, 47 प्रस्थान)
-18 एयरपोर्ट से सीधी हवाई कनेक्टिविटी
-दिल्ली के लिए सबसे अधिक 10 उड़ानें
-मुंबई के लिए प्रतिदिन 7 उड़ानें
-15 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान
-कई उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है।