
इंदौर. इंदौर में एक नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शहर के खजराना इलाके के गणेश नगर की है। महिला का पति सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी और घटना से एक दिन पहले ही पति पत्नी को गांव से शहर लेकर आया था। घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शादी के 3 महीने बाद सुसाइड
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खजराना इलाके के गणेश नगर में किराए के मकान में रहने वाले विजय वर्मा की 3 महीने पहले नैंनसी से शादी हुई थी। नैंनसी शादी के बाद से होशंगाबाद के पिपरिया गांव में पति के परिवारवालों के साथ अपने ससुराल में रह रही थी। सोमवार को ही विजय पत्नी नैंनसी को लेकर अपने घर इंदौर आया था। जहां मंगलवार को वो रोजाना की तरफ ड्यूटी पर चला गया। शाम को जब विजय ड्यूटी से लौटा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी नैंनसी ने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी के दरवाजा न खोलने पर विजय ने खिड़की से झांककर देखा तो नैंनसी फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। विजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि संभवत: पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी और इसी के कारण नैंनसी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated on:
15 Sept 2021 06:42 pm
Published on:
15 Sept 2021 06:42 pm
