
चोरों को पकड़ने सब्जी और फैरी वाले बनकर खड़ी थी पुलिस, फिर हुआ 70 लाख की चोरी का खुलासा
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की लसूड़िया पुलिस ने 70 लाख के जेवरात की चोरी के मामले में चोरों को फ़िल्मी स्टाइल में दबोचते हुए मामले का खुलासा किया है। वहीं, पुलिस ने गिरप्तार किए गए आरोपियों से चोरी का सोना, चांदी और हीरे के जेवरात बरामद कर लिए हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, गिरोह का मास्टरमाइंड कुछ दिन पहले तक फरियादी का ड्राइवर रह चुका है। खास बात ये है कि, लाखों रुपए की चोरी से जुड़े इस मामले को सुलझाने के लिए लसूड़िया पुलिस करीब एक हफ्ते तक फेरीवाला और सब्जी वाला बनकर आरोपीयों के लिए जाल बिछाए बैठी थी और अब इसी तरह पुलिस को आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली है।
आपको बता दें कि, बीते 28 जून 2023 को इंदौर के गुलाब बाग कॉलोनी में रहने वाले फरियादी अर्पित पिता मुकेश बनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, एक दिन पहले यानी 27 जून की रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर करीब 70 लाख रुपए के हीरे और सोने-चांदी के आभूषण के साथ साथ नकदी चुराकर फरार हुए हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की, फरियादी का पूर्व ड्राइवर अपने साथियों के साथ चोरी करने आया था। चोरी के बाद सभी चोर देश के अलग-अलग हिस्सों में भाग निकले हैं। वहीं, उनकी तलाश में एक टीम रीवा, एक टीम गोरखपुर, एक टीम बेतूल और एक टीम रायसेन के लिए रवाना हो गई।
गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरों को दबोचने के लिए पुलिस ने कास तरकीब का सहारा लिया। पुलिस टीम ने चोरों को दबोचने के लिए एक हफ्ते पहले से सब्जी बेचने वालों और फेरी वालों का हुलिया धारण कर आरोपियों की रेकी की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि, आज 8 जुलाई को सभी आरोपी चोरी के माल का बंटवारा करने गिरोह के सरगना के घर इंदौर के स्कीम 78 क्षेत्र में इकट्ठे हो रहे हैं। जानकारी की पुष्टी होते ही पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पुलिस ने दीपक, विशाल, जितेंद्र और विनय नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, उनसे चोरी किया 70 लाख का माल भी जब्त कर लिया है।
फरियादी का ड्राइवर रह चुकी है मास्टरमाइंड
पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना का कहना है कि, फरियादी के घर पिछले महीने ड्राइवर की नौकरी कर चुका है और उसे जानकारी थी कि फरियादी 26 व 27 जुलाई को अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार सहित खरगोन जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर ड्राइवर दीपक ने अपने साथियों को तैयार कर 70 लाख की ज्वेलरी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
08 Jul 2023 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
