20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति बोलीं- विदेशों में प्रवासी भारतीयों ने भारत को दिलाई नई पहचान

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित...।
6 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Gite

Jan 10, 2023

indore1.png

भोपाल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 भी प्रदान किया। मंगलवार को इस सम्मेलन का समापन हो गया।

मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का तीसरा दिन और अंतिम दिन था। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। चौथे सत्र में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पांचवे सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सेशन

सुबह के सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई। इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत ग्लोबल ग्रोथ का सबसे पावरफुल इंजन है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारी अर्थ व्यवस्था सबरे तेज बढ़ेगी। सीतारमण ने कहा कि जो इन्वेस्टर चीन में निवेश करना चाहते हैं, वे भारत को बड़े प्लेटफार्म के रूप में देख सकते हैं। भारत वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आगे बढ़ता जा रहा है। अमृतकाल में अमृत महोत्सव का हिस्सा बनिए।

धर्मेंद्र प्रधान का सेशन

केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट और इंटरप्रेन्योर मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का भी मंगलवार सुबह सत्र में संबोधन हुआ। प्रधान ने कहा कि चौथी सदी में ही राजा विक्रमादित्य ने ग्रहों की गणना कर दी थी। वाराह मिहिर, ब्रह्मगुप्त, भास्कराचार्य आदि विद्वानों ने ग्लोबल मैप की परिकल्पना कर ली थी। हम मानते हैं कि भारत विश्वगुरु था। हम फिर विश्वगुरु बनेंगे, सैन्य ताकत से नहीं, इंटलेक्चुअल ताकत से बनेंगे।

Live Update

5.00 PM

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन।

5.00 pm

प्रवासी भारतीयों की मेहनत से दुनिया में भारत की पहचान है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि वे यहां आकर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति की मौजूदगी को लेकर भी खुशी जाहिर की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की भी सराहना की।

राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने अपनी कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन किया। प्रवासी भारतीय एक यूनिक प्लेटफार्म है। आप लोगों से तीन दिन हुई चर्चा हमारे लिए अमूल्य है।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्रवासी भारतीय अलग-अलग देशों में बेहतर काम कर रहे हैं। उनकी सफलता की बदौलत विदेशी धरती पर भारत की पहचान बनी है। अगले 25 वर्ष में नए सफर पर भारत है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश की आजादी को 75 साल हो गए। इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने अगले 25 साल में विकास को लेकर रूपरेखा तैयार की है, जिसमें भारत को और मजबूत किया जाएगा। इसमें प्रवासी भारतीय भी अपना योगदान देकर देश को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

4.28 pm

प्रवासी भारतीयों के जाने पर लगे सूना-सूना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों से अपील की कि आप भी निवेश करें और दूसरों को भी निवेश के लिए प्रेरित करें। तुम बिन लगेगा सूना-सूना। तुम बिन लगेगा कंवेंशन सूना सूना। तुम बिन लागेगा 56 दुकान सूना-सूना। तुम बिन लागेगा राजबाड़ा सूना-सूना। तुम बिन लागेगा सराफा सूना-सूना।

4.18 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन दिन तक आपके साथ रहा। सचमुच में इंदौर में ऐसी शादी की, जैसे बेटी की शादी थी। अपनी बेटी की शादी जैसा सत्कार, स्वागत। लेकिन जब बेटी की विदाई होती है तो मन में तकलीफ होती है। तीन दिन उत्साह और उमंग के, तीन दिन कैसे कट गए पता ही नहीं चला। और अब मन सोच कर भारी हो रहा है कि आप चले जाओगे। अरे, यहीं रह जाओगे। जो बात इस जगह पर हैं, वो कहीं नहीं।

4.14 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन शुरू।

4.13 pm

सिंधिया ने की मोदी की जमकर तारीफ

सिंधिया ने कहा कि आज जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। आज विश्व पटल पर भारत उजागर हो रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम की सोच के साथ काम हो रहा है। पूरा विश्व एक परिवार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गई है। आने वाले दिनों में तीसरे नंबर पर हम आ जाएंगे। सिंधिया ने सभी को एक मंत्र भी दिया। लर्न, अर्न एंड डू रिटर्न।

सिंधिया ने कहा कि मैं गवाह हूं, जब पीएम मोदीजी ने हमें रोमानिया भेजा गया था।कोई वाहन चला रहा है, कोई खाना बना रहा है। सेवा भाव के आधार पर हमारे एक एक विद्यार्थियों को भारत लाने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया।

सिंधिया ने कहा कि यूक्रेन और रूस के मध्य लड़ाई हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में हजारों भारतीय लोगों को घर लाने का काम किया। भले ही प्रवासी भारतीय हमारे देश में नहीं रह रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी उनके दिल में रहते हैं।

4.07 pm

सिंधिया ने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने हर फील्ड में अपना रुतबा बनाया है। मल्टीनेशनल कंपनी हो, इंग्लैंड हो, माइक्रोसाफ्ट, गूगल सीइओ, आयरलैंड हो। हर जगर भारतीय हैं। भारत और भारतीयों को उभारने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया है। सिंधिया ने अपने संबोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की जमकर तारीफ भी की।

4.06 pm

सिधिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी जब परमाणु परीक्षण हुआ था और दुनियाभर के देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए गए थे। उस समय भी पूरी दुनिया में लोगों का मानस बदलने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया था।


4.01 PM
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संबोधन शुरू।

3.57 pm

थोड़ी देर में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। आज प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन हो जाएगा।

3.40 PM

विदेश मंत्री एस जय शंकर ने स्वागत भाषण शुरू किया।

3.30 pm

द्रौपदी मुर्मू सम्मान समारोह में पहुंची। थोड़ी देर में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगी।

1.30 PM

मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और धर्मेंद्र प्रधान के भी सेशन आयोजित हो रहे हैं।

12.30 PM

दोपहर 01.00 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ भोज में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। लंच के बाद दोपहर 02.30 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु की गुयाना के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग होगी।

11.54 AM

राष्ट्रपति का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।

11.45 AM

इंदौर एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस मौके पर चौहान ने ट्वीट कर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी का मां अहिल्या की नगरी इंदौर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए आज दुर्लभ अवसर और गर्व का विषय है। #PBDIndore का मंच आज तीन देशों के राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति का साक्षी बनेगा।

11.30 AM

द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची। थोड़ी देर में ब्रिलियंट कंवेंशन हाल में पहुंचेंगी। यहां प्रवासी भारतीयों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। वे 27 विभूतियों को सम्मानित करेंगी।

11.15 AM

थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

11.00 AM

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन आज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

10.00 AM

दिल्ली से रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...।

वर्ष 2022 का प्रवासी भारतीय सम्मान इन्हें मिला

सुबह इंदौर पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह दिल्ली से 9.55 बजे वायुमार्ग से रवाना होकर सुबह 11.20 बजे इंदौर पहुंचेंगी। वे दोपहर 2.30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर में 2.55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर में 3.30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। यह आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसी आयोजन में केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी रहेंगी। राष्ट्रपति शाम 5.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः
Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रवासी भारतीयों का सम्मान करेंगी द्रौपदी मुर्मू, यह है शेड्यूल

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज का सत्र

सुबह 11.30 बजे - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन
दोपहर 01.00 बजे - राज्यपाल मंगुभाई पटेल देंगे दोपहर का भोज
दोपहर 02.30 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु की गुयाना के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 03.30 बजे - प्रवासी भारतीय अवार्ड समारोह की शुरुआत
दोपहर 03.35 बजे - विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का स्वागत भाषण
दोपहर 03.40 बजे - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
दोपहर 03.50 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों प्रवासी भारतीयों का सम्मान
शाम 04.15 बजे - सम्मानित होने वालों का संबोधन
शाम 04.30 बजे - राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सम्मानितों का ग्रुप फोटो
शाम 04.35 बजे - राष्ट्रपति का संबोधन
शाम 04.55 बजे - तीन दिनी कार्यक्रम के समापन की घोषणा
शाम 5.15 बजे— एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति।

यह भी पढ़ेंः

मोदी बोले- अपन का इंदौर दुनिया में लाजवाब, यह स्वाद की राजधानी है
Pravasi Bhartiya Sammelan: इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन