9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha elections 2024 से ठीक पहले भाजपा नेता को 140 करोड़ रूपए का नोटिस, ये है मामला

अकूत संपत्ति के मालिक हैं भाजपा नेता, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा है दामन...

2 min read
Google source verification
bjp_1.jpg

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले मध्यप्रदेश में भाजपा नेता व पूर्व विधायक अवैध खनन के मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। खनिज विभाग भाजपा नेता संजय शुक्ला से 140 करोड़ रूपए वसूलने की तैयारी में है और इसके लिए उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि मामला प्रदूषण विभाग के द्वारा खदान बंद करने के आदेश देने के बाद भी खनन करने से जुड़ा हुआ है।


बीते महीने 9 मार्च को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले इंदौर-1 से पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 140 करोड़ रुपए वसूली का नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि संजय शुक्ला के स्वर्गीय पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला ने उज्जैन रोड स्थित बारोली में 1.437 हेक्टेयर जमीन पर खदान आवंटित कराई थी। जहां कई साल तक खनन किया गया, विष्णुप्रसाद शर्मा के निधन के बाद भी खदान संचालित होती रही जबकि 2017 में प्रदूषण विभाग ने इसे बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। जांच में पता चला था कि शुक्ला को जिस जमीन पर खदान आवंटित की गई थी उससे 4 किमी की दूरी तक अवैध उत्खनन किया गया है और 140.63 करोड़ रुपए की पेनल्टी निर्धारित की गई थी। रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने संजय शुक्ला व उनके भाई राजेंद्र शुक्ला को नोटिस जारी कर 19 अप्रैल को पेश होकर जवाब देने के लिए कहा है, नहीं आने पर एक पक्षीय कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- Lok sabha elections 2024: राहुल गांधी के आग वाले बयान पर बवाल, BJP नेताओं ने किया पलटवार


विधानसभा चुनाव 2023 में इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय शुक्ला ने चुनाव आयोग को जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था उसके मुताबिक संजय शुक्ला के पास अकूत संपत्ति है। उनके पास 11 लग्जरी कारें हैं जिनमें रेंज रोवर, मर्सिडीज भी शामिल है। संजय शुक्ला की संपत्ति का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है...
वर्ष 2022-23
वार्षिक आय - 1.57 करोड़
चल संपत्ति - 81.09 करोड़
कार - 11
रेंज रोवर - 50 लाख
मर्सिडीज - 26.09 लाख
क्रेन, हाइड्रोक्रेन व जेसीबी - 15
ट्रैक्टर व ट्रॉली - 3
ट्रक, ट्रेलर, डंपर व कंटेनर - 98
सोना - 4 किलो
चांदी - 2.5 किलो
रिवॉल्वर - 23 हजार
अचल संपत्ति - 97.97 करोड़
कुल संपत्ति - 179.05 करोड़
लोन - 29.45 करोड़

यह भी पढ़ें- Property Guidelines 2024-25: प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में बढ़ गए जमीन-मकानों के दाम