4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की महिला नेताओं के साथ निगम में हुई झूमाझटकी

मंगलवार दोपहर हो रही जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की सुनवाई नहीं होने पर कांग्रेसी नेता भी निगम में लोगों के साथ खड़े हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Online Indore

•

Updated: 20 Oct 2015, 12:54 PM IST

congress

congress

(पुलिस स्टेशन में खडे़ कांग्रेसी नेता।)


इंदौर।
मंगलवार दोपहर हो रही जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की सुनवाई नहीं होने पर कांग्रेसी नेता भी निगम में लोगों के साथ खड़े हो गए। कांग्रेसियों के इस तरह के विरोध देखकर निगम के कुछ कर्मचारियों ने कांग्रेस नेताओं के धक्के देकर बाहर निकालने की कोशिश की।


इस झूमाझटकी में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव और पूर्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला ढोलपुरे का शिकार हुई। इस बात पर गुस्साए कांग्रेसियों ने हंगामा किया। जिसके बाद उनकी नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर देवेंद्र सिंह और सुरेंद्र कथुरिया से विवाद हो गया। इस बात की शिकायत करने कांग्रेस नेता एमजी रोड थाना में गए हैं। यहां पर भी पुलिस मामले की शिकायत दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।