
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आंखों से देखेगा कोई और, मां बोलीं- कहती थी मुझे मेरी आंखें बहुत पसंद हैं, मर जाऊं तो दान कर देना
इंदौर. सुसाइड करके जान देने वाली टीवी अदाकारा वैशाली ठक्कर की आंखों से अब कोई और इस दुनिया को देखेगा। इसके पीछे वजह ये है कि, उनके परिजन ने वैशाली ठक्कर की आंखें दान कर दी हैं। इस संबंध में वैशाली ठक्कर के परिजन का कहना है कि, उसने अपनी मां से कहा था कि, 'मेरी जब भी मौत हो जाए तो मेरी आंखें दान कर देना। मुझे मेरी आंखें बहुत पसंद है। उन खूबसूरत आंखों से कोई और अपनी दुनिया देख सके। यही मेरी अंतिम इच्छा है।' बेटी की मौत के बाद मां ने उसकी इसी आखिरी इच्छा को पूरा किया है।
आपको बता दें कि, 30 वर्षीय मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने ब्लैकमेलिंग से तंग आखर बीते 16 अक्टूबर को इंदौर में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैशाली का नाम टीवी जगत की नामी अदाकाराओं में से एक माना जाता था। वैशाली ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया था। साथ ही वो 'बिग बॉस' में भी नजर आई थी। इसके अलावा भी वो कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी थीं।
8 पेज के सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह
इस मामले में पुलिस ने वैशाली के पड़ोसी राहुल को गिरफ्तार किया है। राहुल पत्नी को छोड़कर वैशाली से शादी के लिए दबाव बना रहा था। 20 अक्टूबर को वैशाली कोर्ट मैरिज करने वाली थी। हालांकि, कैलिफोर्निया के एक युवक से उसकी सगाई भी हुई थी। 8 पेज के सुसाइड नोट में वैशाली ने मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने की बात कही थी। सुसाइड नोट में उसने अपने मम्मी - पापा से कहा था कि, 'राहुल को सजा दिलवाना वरना उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।'
राहुल पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
वहीं वैशाली के भाई नीरज ठक्कर में राहुल नवलानी पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। नीरज के अनुसार, बहन की शादी कैलिफ़ोर्निया में होने जा रही थी। सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन, राहुल लगातार ही वैसाली को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पड़ोस में रहने के कारण दोनों ही परिवारों में बातचीत हुई और राहुल को समझाइश दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके राहुल लगातार वैशाली को फोन पर धमकी देता रहता। वैशाली की 20 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज होने वाली थी। जिस युवक से वैशाली ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया था, उसे भी राहुल ने मैसेज करके वैशाली के खिलाफ भड़काया था, जिसे लेकर वैशाली काफी डिप्रेशन में थी और आखिरकार उसने ये कदम उठा लिया।
Updated on:
18 Oct 2022 09:36 am
Published on:
18 Oct 2022 09:36 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
