1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घोड़ों का खानदान अच्छा हो तो मिलती है मुंहमांगी कीमत

रेस में यदि कोई घोड़ा पसंद आ गया तो उसकी कीमत नहीं देखते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Dec 2021, 3:23 PM IST

घोड़ों का खानदान अच्छा हो तो मिलती है मुंहमांगी कीमत

घोड़ों का खानदान अच्छा हो तो मिलती है मुंहमांगी कीमत

हरिनाथ द्विवेदी

इंदौर. बाजार में खानदान की कीमत मिलती है। जितना अच्छा खानदान उतनी ही ज्यादा कीमत। यह कीमत लाखों-करोड़ों तक हो सकती है। हम बात कर रहे हैं हार्स रेस, पोलो और इससे जुड़े खेलों में शामिल होने वाले घोड़ों की।

इन स्पोट्र्स में शामिल करने घोड़ों के चयन में उनके खानदान का अहम रोल होता है। स्पोट्र्समैन घोड़े का चयन करते समय पारिवारिक कुंडली (पैडिग्री) देखते हैं। अच्छे स्पोट्र्स मेडल की हिस्ट्री वाले घोड़ों की बाजार में मुंहमांगी कीमत मिलती है। दरअसल, हॉर्स ट्रेड में स्पोट्र्स में शामिल हो रहे घोड़ों की जानकारी स्टड बुक में दर्ज होती है। अलग-अलग देशों के स्टड बुक से दुनिया में स्पोट्र्स में भाग लेने वाले घोड़ों की जानकारी मिलती है। घोड़े की ब्रीड पैडिग्री मदर-फादर के पहले पीढ़ी के मेडल जीतने का इतिहास, स्पोट्र्स में भागीदार की जानकारी होती है।

निडिल स्कैन कर लेते हैं जानकारी
स्टड बुक की जानकारी, घोड़े की पैडिग्री एक माइक्रोचिप को क्यूआर कोर्ड में कन्र्वट करके मेडिकल निडिल में सुरक्षित की जाती है। निडिल को घोड़े की गर्दन में इंजेक्ट करते हैं। घोड़े की खरीद फरोख्त, आयात-निर्यात या फिर स्पोट्र्स में हिस्सेदारी के समय निडिल में दर्ज जानकारी को विशेष यंत्र से स्कैन कर उसे जांचा जाता है। मेडल जीतने या फिर डोपिंग टेस्ट में फेल होने की जानकारी भी इसी निडिल में समय-समय पर अपडेट की जाती है।


हालैंड से घोड़ी का आयात
इंदौर के राजेश जोशी ने अपनी बेटी एकलव्य अवॉर्ड विजेता परिधि जोशी के लिए दो साल पहले हॉलैंड के सेविला वॉर्म ब्लड ब्रीड की घोड़ी खरीदकर लाए। उसकी पैडिग्री में माता पिता ओलम्पियन विजेता थे, यह उसकी स्टड बुक में दर्ज है। इस घोड़ी ने परिधि को कई अवॉर्ड जिताए। इन दिनों दिल्ली में ओलम्पिक खेलों के लिए टेस्ट मैच परिधि इसी घोड़े के साथ ड्रसाज टेस्ट खेल रही है। बाजार में अब इस घोड़े की कीमत करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जा रही है। परिधि देश के यंगस्ट इवेंटर के रूप में ख्यात है। परिधि के साथ इस घोड़े की उपलब्धियां स्टड बुक में दर्ज हैं।

शूटिंग और वॉटर स्पोर्टस का हब बना एमपी का यह शहर, इंटरनेशनल खिलाड़ी हो रहे तैयार

वॉर्म ब्लड और थोरो ब्रीड की ज्यादा मांग
पोलो और हॉर्स रेसिंग के साथ ओलम्पिक, यूरोपियन गेम में मुख्य रूप से ड्रसाज, शो-जंपिंग, इवेंटिंग, इंड्यूरेंस, टेंट पैकिंग व क्रॉस कंट्री जैसे गेम होते हैं। इनके लिए विदेशी घोड़ों का ही इस्तेमाल होता है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वॉर्म ब्लड थोरो ब्रीड घोड़े उपयोग में लाए जा रहे हैं। सेना, राष्ट्रपति के बग्घियों में भी इन्हीं दोनों ब्रीड के घोड़ों का उपयोग किया जाता है। सेना चुनिंदा सिविलियन स्पोट्र्समैन को भी घोड़े ऑन डिमांड उपलब्ध करवाती है। स्पोट्र्स मैन एक घोड़े पर 25 से 50 हजार रुपए महीने खर्च करते हैं। सामान्य घोड़ों के खानपान पर भी 8 से 10 हजार खर्च करने पड़ते हैं।

ओमिक्रॉन हाईअलर्ट-पांच राज्यों से घिरा है मध्यप्रदेश, तीन में नए वैरिएंट की एंट्री

घोड़ों की कीमत उनकी फिटनेस, पैडिग्री और कद काठी दिलाती है। रेस में यदि कोई घोड़ा पसंद आ गया तो उसकी कीमत नहीं देखते। स्पोट्र्स मैन उसे मुंहमांगी कीमत देकर खरीद लेते हैं।
-राजेश जोशी, संचालक एक्विनेस्ट हॉर्स राइडिंग स्कूल, इंदौर