15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा शातिर चोर एवं जेबकतरा गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification

image

Online Indore

Oct 18, 2015

Siaganj

Siaganj

इंदौर.पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ने रविवार को शातिर बदमाशों को धर-दबोचा। पुलिस ने फरियादी के बताई निशानदेही पर आरोपियों की तलाश शुरू करने के बाद सफलता हासिल की।

दरअसल दिनांक 14अक्टूबर को फरियादी विष्णुकांत बजाज पिता स्व. रामनिवास बजाज (48) निवासी सोनकच्छ जिला देवास ने थाने पर आकर सूचना दी कि, वह सोनकच्छ से इंदौर खरीददारी करने के लिए राजवाड़े आया था। राजवाड़े से एक आटो रिक्शा में बैठकर, सियागंज जाने के लिये पटेल ब्रिज पर उतरा तो फरियादी को ज्ञात हुआ कि उसके बैग से 44 हजार रूपए नगद, किसी ने बैग काटकर निकाल लिए है।फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा अप. क्रं. 305/15 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम को विवेचना के दौरान फरियादी ने बताया कि आटो में पीछे उसके साथ एक व्यक्ति बैठा हुआ था, जिसके बताए हुलिए के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर से हामिद पिता शकुर खां (49) निवासी एम-2 मिनाक्षी महल, 48 पानीसपागा रावजी बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 31 हजार रूपए नगदी बरामद कर ली गई है। आरोपी एक शातिर चोर एवं जेबकतरा होकर, इसके विरूद्ध पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली एवं सेन्ट्रल कोतवाली में 8 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी हामिद आटो व मैजिक में सवारी के साथ बैठकर, जेबकटी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।उक्त आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी सेंट्रल कोतवाली तारेश कुमार सोनी के निर्देशन में सउनि महेश सिंह चौहान, जगदीश तथा विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन करेंः
mp.patrika.com

ये भी पढ़ें

image