8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम की सुरक्षा के लिए 3 बजे से बंद हो जाएगा रूट पर ट्रैफिक

वाहनों की पार्किंग के लिए डेली कॉलेज, पीटीसी परिसर में रहेगी व्यवस्था,

2 min read
Google source verification
traffic

पीएम की सुरक्षा के लिए 3 बजे से बंद हो जाएगा रूट पर ट्रैफिक

इंदौर. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर सुबह 10 बजे से एक लेन का ट्रैफिक बंद किया जाएगा। दोपहर 3 बजे पूरे रूट का ट्रैफिक बंद हो जाएगा। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर होते हुए पीएम का काफिला लवकुश चौराहा से एमआर-10 पर रेडिसन चौराहे तक जाएगा। वहां से रिंगरोड पर पीपल्याहाना चौराहा।

सुबह 10 बजे से एक लेन बंद होने से चौराहों पर क्रासिंग सुविधा तो मिलेगी, पर 3 बजे पूरा रूट ट्रैफिक के लिए बंद होगा। पीएम 3.20 बजे एयरपोर्ट आएंगे। वहां से इस रूट से पीपल्याहाना से मेडिकल कॉलेज टी होते हुए स्टेडियम जाएंगे। स्टेडियम में एक घंटे रहेंगे। वापसी में भी इसी तरह रास्ते बंद किए जाएंगे।

सुपर कॉरिडोर का इस्तेमाल न करें
पुलिस द्वारा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से आग्रह किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए लोग सुपर कॉरिडोर का इस्तेमाल न करें। पुलिस द्वारा लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है।

पार्किंग: पीटीसी ग्राउंड, डेली कॉलेज में है व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस ने नेहरू स्टेडियम में होने वाले आयोजन के लिए आसपास के इलाकों में पार्किंग व्यवस्था की है। नेहरू स्टेडियम में जाने के लिए लोगों को काफी पैदल चलना होगा।

देवास की ओर से आने वाली बसें व वाहन बायपास देवगुराडिय़ा से तीन इमली होते हुए मूसाखेड़ी चौराहे पर आकर अपने वाहन पीटीसी ग्राउंड पर पार्क कर सकते हैं।

उज्जैन की ओर से एमआर-१० पर जाने के बजाय वाहनों को बाणगंगा थाना, मरीमाता चौराहा होकर रीगल तिराहा होते हुए व्हाइट चर्च चौराहे से जीपीओ चौराहा होकर डेली कॉलेज मैदान में पार्क किए जाएंगे।

नेमावर रोड की ओर से आने वाले वाहन तीन इमली चौराहा से पीटीसी अथवा डेली कॉलेज मैदान पर खड़े किए जा सकते हैं।

धार से आने वाले वाहन चंदननगर, फूटी कोठी, गोपुर, चाणक्यपुरी, मंडी गेट, राजीव गांधी प्रतिमा, आईटी पार्क, मूसाखेड़ी होकर डेली कॉलेज से जिला जेल के सामने खड़े किए जा सकेंगे।

विजयनगर व रिंग रोड पर होगी सबसे ज्यादा परेशानी
प्रधानमंत्री का काफिला एमआर 10 से होते हुए रेडिसन चौराहा पहुंचेगा। यहां से रिंग रोड पर रोबोट चौराहा, खजराना, बंगाली चौराहा होते हुए पीपल्याहाना चौराहा जाएगा। इसके बाद व्हाइट चर्च चौराहे से पहले मेडिकल होस्टल टी से अंदर नेहरू स्टेडियम की ओर जाएगा। दोपहर 2 बजे रास्ता बंद करने की प्लानिंग है। ऐसे में विजयनगर, सुखलिया के लोगों को भमोरी की ओर जाना और रिंग रोड के उस पार के लोगों को दूसरी ओर जाना मुश्किल होगा।

यात्री बस नहीं जा पाएंगी व्हाइट चर्च से आगे
अभी सरवटे बस स्टैंड से देवास, भोपाल की ओर आने जाने वाली बसें व्हाइट चर्च चौराहे से रिंग रोड के रास्ते का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन शनिवार को यह मार्ग बंद रहेगा। बसों को रिंग रोड जाने के लिए व्हाइट चर्च से नौलखा चौराहा, तीन इमली होते हुए देवगुराडिय़ा चौराहा बायपास से आना-जाना होगा। सांवेर रोड से आने वाली बसें भी एमआर-10 का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। इन्हें मरीमाता चौराहा आना होगा।