6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया खुलासा : 100 से ज्यादा लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया फिर देह व्यापार में धकेला

दलाल बबलू की हैं 100 से ज्यादा गर्लफ्रैंड्स..200 से ज्यादा फर्जी आधार कार्ड भी मिले...

2 min read
Google source verification
indore_sex_racket.jpg

इंदौर. इंदौर में बीते दिनों पकड़े गए सेक्स रैकेट के मामले में रोजाना बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि गिरोह के सरगना मोमिनुल के साथ पकड़ाया दलाल बबलू विश्वास भी काफी शातिर है और वही लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर सेक्स रैकेट में शामिल करता था। बता दें कि बीते दिनों इंदौर पुलिस ने बांग्लादेश से युवतियों को धोखे से लाकर सैक्स रैकेट में शामिल किए जाने का खुलासा किया था। इस मामले में दो दलालों मोमिनुल और बबलू को गिरफ्तार किया था जिनसे चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं।

प्यार के जाल में फंसाकर देह व्यापार
विजयनगर पुलिस के मुताबिक सैक्स रैकेट के सरगना मोमिनुल के साथ पकड़ाया बबलू विश्वास भी काफी शातिर है। पूछताछ में पता चला है कि कोलकाता का रहने वाला बबलू विश्वास पहले तो प्यार के जाल में लड़कियों को फंसाता था और फिर उन्हे देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। पुलिस को बबलू की 100 से ज्यादा गर्लफ्रैंड्स होने के बारे में पता चला है। इतना ही नहीं बबलू के पास से 200 से ज्यादा फर्जी आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। जिनमें वो किसी युवती का पति है तो किसी में युवती का पिता है। आरोपी ने बताया है कि वो सेक्स रैकेट चलाने के लिए जो कमरे किराए पर लेता था उसके एग्रीमेंट के आधार पर वोटर आई और अन्य दस्तावेज बनवा लेता था।

ये भी पढ़ें- तेंदुए के जबड़े से 'कलेजे के टुकड़े' को छीन लाई मां..1 किमी. तक नहीं छोड़ा पीछा

शातिर सरगना के भी खुल रहे राज
वहीं इसके साथ पुलिस ने गिरोह के सरगना विजय दत्त उर्फ मोमिनुल के राज भी खोलने शुरु कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी विजय दत्त उर्फ मोमिनुल के पासपोर्ट में पिता का नाम विमल दत्त, मां अम्बिका दार व पत्नी का नाम ज्योत्सना दत्त लिखा है। वहीं कुछ डॉक्यूमेंट्स में विजय दत्त के परिवार का पता मुंबई में अलकापुरी नालासोपारा दिया है। जबकि आरोपी विजय दत्त के अन्य कागजात, जो कि बांग्लादेश के बने हैं, वो भी पुलिस को हाथ लगे हैं। इनमें विजय की पत्नी का नाम जैस्मीन खातून है।

ये भी पढ़ें- सुसाइड करने से पहले बनाया वीडियो, बोला-पत्नी ससुराल वाले कर रहे 1 करोड़ की डिमांड


बांग्लादेशी कॉलगर्ल्स का कोडवर्ड होता था 'गाड़ी'
आरोपी विजयदत्त से हुई पूछताछ में ये भी पता चला है कि ऑनलाइन सैक्स रैकेट में बांग्लादेशी कॉलगर्ल्स का कोड वर्ड 'गाड़ी' होता था। आरोपी के पास से बांग्लादेश का बना हुआ पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। दलाल विजय दत्त पश्चिम बंगाल के कालीपुर का रहने वाला है और बीते 10 साल से मुंबई में काम कर रहा था। यहीं से उसने देह व्यापार के धंधे में कदम रखा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो शादियां कर रखी हैं और उसकी दोनों पत्नियां भी देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं। आरोपी की एक पत्नी बांग्लादेश में है जिसके जरिए वो वहां से लड़कियों को भारत बुलवाता था और दूसरी पत्नी मुंबई में है।

देखें वीडियो- महिला बोली जान दे दूंगी पर वैक्सीन नहीं लगवाऊंगी