16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यर्थ की चिंता छोड़ अपने सपनों को पूरा करने में लग जाएं, विदेश जाने के भी बन रहे योग

आज का राशिफल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jun 11, 2019

indore

व्यर्थ की चिंता छोड़ अपने सपनों को पूरा करने में लग जाएं, विदेश जाने के भी बन रहे योग

मेष
अपने कॅरियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
बृषभ
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे किसी को राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मिथुन
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

must read : धूप और गर्मी से पांच गायों की मौत के बाद छाया के लिए लगाया टैंट

कर्क
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
सिंह
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंदों की मदद करें। रुके कार्य बन जाएंगे।। भूमि लाभ संभव।
कन्या
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

must read : बिजली कटौती : कार्रवाई का ऐसा खौफ, अफसरों ने रात 12 बजे बदली उपभोक्ता की केबल

तुला
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मनमाफिक कार्य करें, लेकिन किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षास्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।
धनु
वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

must read : हवा-आंधी के साथ बारिश, पेड़ के नीचे दबने से वृद्धा की मौत, युवती घायल

मकर
लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखादेखी में अपना नुकसान हो सकता है।
कुंभ
अपना व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है। अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।
मीन
परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सफलतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।

must read : धूप और गर्मी से पांच गायों की मौत के बाद छाया के लिए लगाया टैंट