7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वॉर नहीं प्यार : रूसी लड़की को भाया देसी बॉय, भारत आकर कर ली शादी

पहली मुलाकात में ही हिंदुस्तानी को दिल दे बैठी गोरी मैम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohit Panchal

•

Updated: 26 Feb 2022, 12:05 PM IST

वॉर नहीं प्यार : रूसी लड़की को भाया देसी बॉय, भारत आकर कर ली शादी

वॉर नहीं प्यार : रूसी लड़की को भाया देसी बॉय, भारत आकर कर ली शादी

मोहित पांचाल
इंदौर। एक गीत के बोल हैं- न नशा करो न वॉर करो/करना है अगर तो प्यार करो... कुछ ऐसा ही एक रूसी बाला ने किया। एक तरफ जहां रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है वहीं वॉर नहीं प्यार को तरजीह देते हुए रशियन गर्ल एक ही मुलाकात में रूस घूमने गए हिंदुस्तानी बॉय को दिल दे बैठी। फिर वाट्सअप पर बातों का सिलसिला शुरू हुआ। वह मिलने भारत आ गई। वह यहां भारतीय संस्कृति से इतनी प्रभावित हुई कि माता-पिता को फोन कर कह दिया कि मैं हिंदुस्तानी लड़के से शादी कर रही हूं।

सप्तश्रृंगी नगर में रहने वाले ऋषि उर्फ सन्नी पिता हरि वर्मा अमेरिका की एक नामी शिप कंपनी रॉयल कैरेबियन में शेफ हैं। दो साल पहले वे रूस घूमने गए थे, जहां वे स्थानीय युवती अलीना कराई को दिल हार गए। सेंट पीटर्सबर्ग में रहकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने वाली अलीना ऋषि से काफी प्रभावित हुई। सन्नी ने अपने हाथों से कुछ स्पेशल डिश बनाकर खिलाई, जो अलीना को बहुत पसंद आई। जब तक सन्नी रूस में रहे, तब तक दोनों की मुलाकात होती रही। बाद में फोन व वाट्सअप पर चेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच में सन्नी का रूस जाना नहीं हुआ।

मिलने इंदौर आई, सरकारी तौर पर कर ली मैरिज

दूसरी लहर खत्म होते ही अलीना मिलने हिंदुस्तान आ गई। इस बीच सन्नी भी छुट्टी पर घर पहुंच गए। अलीना को भारतीय संस्कृति, खान-पान और परिजन का व्यवहार बहुत भाया। उसने तय कर लिया कि वह सन्नी से ही शादी करेंगीं। तुरंत अपने परिवार को फोन किया और बता दिया कि वह सन्नी से शादी करने जा रही हैं। परिजन भी सहमति हो गए। सन्नी और अलीना ने अपर कलेक्टर राजेश राठौर के यहां हिंदू विवाह अधिनियम के तहत शादी का आवेदन किया। रूसी ए्बेसी से अनुमति आने के बाद राठौर ने शादी के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। अब अलीना हिन्दी भाषा भी सीख रही हैं ताकि सन्नी के परिजन व अन्य की बातें सुन-समझ सकें।

माता-पिता करेंगे कन्यादान
सन्नी व अलीना ने सरकारी तौर पर शादी तो कर ली। दस दिन बाद सन्नी शिप पर लौट रहे हैं, वहीं शादी का सर्टिफिकेट लेकर अलीना रूस जा रही हैं। जहां वे दस्तावेजी खानापूर्ति कर कुछ समय बाद लौटेंगीं। दिसंबर में धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी। उसमें अलीना का परिवार व रिश्तेदार भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि अलीना के पिता सरर्गे अलकसेवीच बैरकोलसेव अलीना का कन्यादान करेंगे। वे रूस में सड़क बनाने वाली कंपनी में सुपर वाइजर हैं।