
2 दिन तक 11 डिग्री रहे तापमान में आया उछाल, दिसंबर से जनवरी के बीच रहेगी कड़ाके की ठंड
इंदाैर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दो दिनों तक यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के बाद रविवार काे अचानक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई और अचानक पारा 5 डिग्री से ज्यादा का उछाल आ गया। जबकि, शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं, शनिवार रात को इसमें मामूली गिरावट आई और ये 11.7 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार रात को अचानक बढ़कर न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में भी उछाल आया और यह 29 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच अत्यधिक ठंड रहेगी।
निवार तूफान के जाते ही बढ़ा तापमान
निवार तूफान की वजह से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बीते तीन दिन से हवा चल रही थी। इस तूफान का असर हैदराबाद, तमिलनाडु में खत्म होते ही हवा भी मंद पड़ गई। रविवार 2 से 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। दिन की धूप में भी गर्माहट का एहसास था। आने वाले एक-दो दिन में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
2013 के नवंबर में सबसे कम दर्ज हुआ था तापमान
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड इस बार सही पैटर्न पर है। 10 साल में दूसरा मौका था जब नवंबर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरी रात 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इसके पहले 2012 में ऐसा हुआ था। तब 18, 20 और 21 नवंबर की रात को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। उस साल तीन बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ था। तब ठंड कड़ाके की थी। 2012 में न्यूनतम तापमान दिसंबर अंत में 5 डिग्री तक चला गया था। बीते 10 सालों में 2013 का नवंबर सबसे सर्द रहा था। तब पारा 10 डिग्री तक चला गया था। इस बार भी ठंड 2012 के ट्रैक पर चली तो दिसंबर और जनवरी बेहद सर्द रहने वाले हैं। कोल्ड डे के साथ-साथ सीवियर कोल्ड डे भी हो सकते हैं।
नवंबर की ठंड से जुड़ी खास बातें
-16 नवंबर 2013 को पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
Published on:
30 Nov 2020 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
