कटनी/ टाॅयलेट -20 अभियान के तहत नगर के ओडी प्वााइंट तिलक काॅलेज के पीछे, भट्टा मोहल्ला रेल्वे लाईन, खिरहनी फाटक के पास, मसुरहा घाट, मोहनघाट, रोशन नगर, कैलवारा फाटक, इंद्रानगर में जागरूकता अभियान चलाया। खुले में शौच के लिए आने वाले व्यक्तियों को खुले में शौंच न जानें के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही खुले में शौंच करनें से फैलनें वाली गंदगी एवं उससे उत्पन्न होनें वली बीमारियों व उसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करने के लिये जागरूक किया जा रहा है।